Entertainment

2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 423 करोड़, अब तेलुगू में होगी रिलीज, ट्रेलर आउट

Last Updated:October 05, 2026, 21:13 IST

बेहद कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से धाक जमा ली है. महज 2 करोड़ की कमाई में बनी फिल्म ने 400 करोड़ की बंपर कमाई कर मेकर्स को भी हैरान कर दिया है. हिंदी बेल्ट में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म तेलुगू में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है.

ख़बरें फटाफट

2 करोड़ के बजट वाली 'हनुमान अंश' ने कमाए 423 करोड़, अब तेलुगू में होगी रिलीजZoom अब नई दिशा की ओर हनुमान अंश

नई दिल्ली. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है. फिल्म अब तक 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब ये फिल्म तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है.

‘हनुमान अंश’ ने जो करिश्मा कर दिखाया है, उसकी उम्मीद शायद खुद मेकर्स को भी नहीं रही होगी. माउथ पब्लिसिटी के दम फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर दिया. इस फिल्म के सामने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में भी फीकी पड़ गईं. फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ये साबित कर दिया कि बड़े स्टारकास्ट नहीं,फिल्म की कहानी असली हीरो होती है. अब हिंदी वर्जन में दुनियाभर छा जाने के बाद फिल्म एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचने के लिए तैयार है.

तेलुगू दर्शकों के लिए खास तैयारी

हिंदी भाषा में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगू में सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली है. फिल्म के तेलुगू वर्जन का ट्रेलर 5 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की तेलुगू रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी है. यह फिल्म 9 अक्टूबर को तेलुगू भाषा में थिएटर्स में दस्तक देगी. इस रिलीज की जिम्मेदारी मशहूर प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है. ‘कांतारा’ और ‘केजीएफ’ जैसी चर्चित फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके इस बैनर के लिए यह फिल्म पहले से ही खास रही है. कंपनी ‘हनुमान अंश’ के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन से भी जुड़ी हुई है.

तेलुगू ट्रेलर में दिखी बाबा नीम करोली की कहानी

फिल्म के नए ट्रेलर में बाबा नीम करोली के जीवन के उन महत्वपूर्ण पड़ावों की झलक मिलती है, जिन्होंने उन्हें आध्यात्मिक दुनिया की एक बड़ी शख्सियत बनाया. ट्रेलर में उनके साधु जीवन की शुरुआत, अंग्रेजों द्वारा ट्रेन से उतारे जाने की चर्चित घटना और लोगों को सही दिशा दिखाने वाले प्रसंगों को जगह दी गई है. तेलुगू ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है.

सिर्फ 2 करोड़ लगे, कमाई 423 करोड़ के पार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में तैयार ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत बनाए रखी है. फिल्म को रिलीज हुए 59 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अभी जारी है. 4 अक्टूबर यानी रविवार को फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सबसे चौंकाने वाली बात इसका बजट और कमाई का अंतर है. करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 423.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कारोबार करके एक बड़ी मिसाल कायम की है.

बता दें कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इस जीवन यात्रा को भावनात्मक और प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके साथ चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं. अब हिंदी मार्केट में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद फिल्म की अगली परीक्षा तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर होगी. देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी दर्शकों से मिला प्यार दक्षिण भारत के दर्शकों के बीच ‘हनुमान अंश’ को कितनी बड़ी कामयाबी दिलाता है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2026, 21:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj