National

Kerala Doctor Bride Viral Video: शादी की रस्मों के बीच तड़प उठीं 2 महिलाएं, डॉक्टर दुल्हन ने किया ऐसा काम, हो रही तारीफ

होमताजा खबरदेश

शादी की रस्में छोड़ 2 महिलाओं की मदद को दौड़ी डॉक्टर दुल्हन, हो रही तारीफ

Last Updated:August 22, 2026, 16:09 IST

Kerala Doctor Bride Viral Video: केरल के कन्नूर में शादी के दौरान दुल्हन बनी डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश की. डॉ. शिरीन सुबैर की शादी में कैटरिंग स्टाफ की दो महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. एक की नाक से खून आया, जबकि दूसरी को चक्कर आने लगे. शिरीन ने तुरंत शादी की रस्में रोककर दोनों की जांच की और प्राथमिक उपचार दिया. शादी के जोड़े में मरीजों की मदद करती डॉक्टर दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे डॉक्टर के फर्ज की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

शादी की रस्में छोड़ 2 महिलाओं की मदद को दौड़ी डॉक्टर दुल्हन, हो रही तारीफZoomकेरल के कन्नूर में डॉ. शिरीन सुबैर ने शादी की रस्मों के बीच बीमार हुईं दो महिलाओं का इलाज किया. (फोटो वीडियो ग्रैब)

Kerala Doctor Bride Viral Video: केरल के कन्नूर में शादी का माहौल था. दुल्हन डॉ. शिरीन सुबैर अपने मंगेतर डॉ. रिजाज के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रही थीं. घर-परिवार के लोग रस्मों में व्यस्त थे. तभी अचानक कैटरिंग टीम में काम करने वाली दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. एक महिला की नाक से खून निकलने लगा, जबकि दूसरी को तेज चक्कर आने लगे. ऐसे वक्त में आम तौर पर दुल्हन के आसपास मौजूद लोग शादी की तैयारियों में ही लगे रहते हैं. लेकिन शिरीन ने बिना देर किए अपना डॉक्टर वाला फर्ज संभाल लिया. उन्होंने शादी की रस्मों को कुछ देर के लिए रोका और मरीजों के पास पहुंच गईं. अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिरीन उस वक्त शादी के ड्रेस में थीं. इसके बावजूद उन्होंने दोनों महिलाओं की जांच की और उन्हें जरूरी फर्स्ट एड दिया. वहां मौजूद लोगों ने जब दुल्हन को मरीजों की मदद करते देखा तो पूरा माहौल ही बदल गया. शादी के बीच डॉक्टर दुल्हन का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि शिरीन ने दिखा दिया कि डॉक्टर के लिए मरीज की मदद करना सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है.

#WATCH | केरल की एक डॉक्टर दुल्हन ने अपनी शादी की रस्मों के बीच इंसानियत की मिसाल पेश की। Kannur में शादी समारोह के दौरान दो Catering Workers की तबीयत बिगड़ गई। Dr. Shirin Subair ने तुरंत उनका इलाज किया#Viralvideo #Kannur #doctor #firstaid pic.twitter.com/GykCsNBAgI

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj