Father Reaches Child Helpline Against Wife Over Daughter Safety

Last Updated:August 22, 2026, 11:05 IST
Churu Child Helpline Dispute: चूरू के रतनगढ़ में एक पिता अपने 7 साल के बेटे के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंचा और लिव-इन में रह रही पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पिता का आरोप है कि पत्नी ने बेटे से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद बच्चा उसके पास पहुंचा. पिता ने अपनी 3 साल की बेटी की सुरक्षा पर आशंका जताते हुए उसे सौंपने की मांग की है. चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
चूरू में पत्नी के खिलाफ चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंचा पिता
Churu: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र से एक पारिवारिक विवाद और बाल सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति अपने 7 वर्षीय मासूम बेटे को साथ लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन दफ्तर पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ित पिता ने न केवल बेटे के साथ हुई मारपीट की जानकारी दी, बल्कि अपनी 3 वर्षीय छोटी बेटी की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंका व्यक्त की है.
चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पिता ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी करीब 6 महीने पहले दोनों बच्चों को साथ लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने चली गई थी. पिता का आरोप है कि हाल ही में उसकी पत्नी ने 7 साल के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद मासूम बालक किसी तरह भटकते हुए अपने पिता के पास पहुंचा.
3 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर पिता की बढ़ी चिंताबेटे के साथ हुए इस दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के बाद पिता बेहद चिंतित है. उसका कहना है कि जिस तरह से उसके 7 साल के बेटे के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाला गया है, उससे लिव-इन में रह रही पत्नी के पास मौजूद उसकी 3 साल की मासूम बेटी की जान और सुरक्षा को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पिता ने प्रशासनिक अधिकारियों और चाइल्ड हेल्पलाइन से गुहार लगाई है कि बच्ची को भी तुरंत उसकी मां के कब्जे से मुक्त कराकर उसके संरक्षण में सौंपा जाए ताकि उसकी उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला पेश, कार्रवाई जारीशिकायत मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है. परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 7 वर्षीय बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है. समिति द्वारा बालक के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. इसके साथ ही 3 वर्षीय बालिका के संबंध में भी आवश्यक तथ्य जुटाए जा रहे हैं और उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की जा रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 11:05 IST



