जयपुर में ED का बड़ा एक्शन, विदेशी फंडिंग के 2.88 करोड़ के ट्रांजैक्शन पर रवि पहाड़िया के घर छापा

Last Updated:August 22, 2026, 08:34 IST
Jaipur ED Raid: जयपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और विदेशी फंडिंग की सूचना के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने झालाना इलाके में कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने निरंजन पब्लिक स्कूल संचालक रवि पहाड़िया के आवास पर सर्च की. जांच एजेंसी को अमेरिका से जयपुर के एक बैंक खाते में करीब 2.88 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली थी. इसी विदेशी लेन-देन के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है. इस रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों में किया गया. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. एजेंसी सर्च के दौरान वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों और विदेशी फंडिंग से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और विदेशी फंडिंग की सूचना के बाद ईडी ने की कार्रवाई (फाइल फोटो)
जयपुर. धर्म परिवर्तन से जुड़े कथित मामले और विदेशी फंडिंग की सूचना के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने शनिवार को झालाना इलाके में रवि पहाड़िया के आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि रवि पहाड़िया झालाना क्षेत्र में निरंजन पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं. विदेशी फंडिंग से जुड़े एक संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आने के बाद ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है.
जांच एजेंसी को जयपुर के एक बैंक खाते में करीब 2.88 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली थी. यह रकम अमेरिका से जयपुर के खाते में ट्रांसफर होने की बात सामने आई है. इसी लेन-देन के आधार पर ईडी की टीम ने रवि पहाड़िया के ठिकाने पर सर्च की कार्रवाई शुरू की है. हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से फिलहाल कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
अमेरिका से जयपुर स्थिति बैंक खाते में आया था पैसा
ईडी को जांच के दौरान करीब 2.88 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का पता चला था. बताया जा रहा है कि यह रकम अमेरिका से जयपुर स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी. विदेशी स्रोत से इतनी बड़ी रकम आने के बाद एजेंसी ने इसके इस्तेमाल और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की. ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किस उद्देश्य से भेजी गई थी और इसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया. विदेशी फंडिंग से आया पैसा कथित तौर पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. हालांकि, इन आरोपों की अभी जांच चल रही है और एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ईडी की सर्च कार्रवाई के दौरान बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और विदेशी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की संभावना है.
झालाना में रवि पहाड़िया के ठिकाने को भी सर्च की गई
ईडी की टीम ने शनिवार को झालाना स्थित रवि पहाड़िया के आवास पर पहुंचकर सर्च कार्रवाई शुरू की. रवि पहाड़िया झालाना में निरंजन पब्लिक स्कूल चलाते हैं. कार्रवाई के दौरान टीम ने घर और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की. सूत्रों के मुताबिक, विदेशी फंडिंग से जुड़े लेन-देन के अलावा एजेंसी अन्य वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.
जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
ईडी की इस कार्रवाई का मुख्य फोकस विदेशी फंडिंग के स्रोत, रकम के ट्रांसफर और उसके संभावित इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाना बताया जा रहा है. जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमेरिका से आया पैसा किस खाते में पहुंचा और इसके बाद किन लोगों या संस्थाओं के बीच इसका लेन-देन हुआ. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 08:34 IST



