कोटा में कम पैसों में चाहिए अच्छा कमरा? ये 5 होटल हो सकते हैं आपके काम के

Last Updated:August 22, 2026, 08:36 IST
5 Cheap and Safe Hotels in Kota: देश की कोचिंग सिटी कोटा में हर दिन हजारों लोग कोचिंग, बिजनेस या ट्रैवलिंग के सिलसिले में पहुंचते हैं. यात्रियों और स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के लिए कम बजट में सुरक्षित और साफ-सुथरा कमरा ढूँढना आसान बनाने के लिए कोटा के 5 बेस्ट बजट होटल बेहद उपयोगी हैं. इनमें दादाबाड़ी का होटल मित्तल, कोटा जंक्शन के पास होटल पनघट, छावनी का आनंद होटल, कुन्हाड़ी का होटल कान्हा इन और कोटड़ी स्थित होटल मित्तल शामिल हैं. ये सभी होटल बेहतरीन कनेक्टिविटी और कम खर्च में शानदार सुविधाएं प्रदान करते हैं.
अगर आपका बच्चा कोटा के मुख्य कोचिंग एरिया में रहकर पढ़ाई कर रहा है, तो दादाबाड़ी स्थित होटल मित्तल आपके लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. यह कोचिंग और हॉस्टल वाले इलाके के नजदीक स्थित है, जिससे बच्चों से मिलने आने वाले माता-पिता का आने-जाने का समय बचता है. साथ ही, नजदीक होने के कारण ऑटो या अन्य स्थानीय परिवहन पर होने वाला खर्च भी कम किया जा सकता है. होटल को खास तौर पर स्टूडेंट्स के परिजनों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यहां कम खर्च में साफ-सुथरे कमरे उपलब्ध होने का दावा किया जाता है, जिससे बाहर से अपने बच्चों से मिलने आने वाले माता-पिता के लिए ठहरना आसान हो जाता है. कोचिंग एरिया के आसपास होटल तलाशने वाले परिवारों के लिए इसकी लोकेशन और बजट दोनों उपयोगी हो सकते हैं.
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कोटा जंक्शन के नजदीक स्थित होटल पनघट सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. रेलवे स्टेशन से करीब 500 से 700 मीटर की दूरी पर होने के कारण यहां पहुंचना आसान है. खास तौर पर उन यात्रियों के लिए इसकी लोकेशन उपयोगी है, जिन्हें ट्रेन बदलने के दौरान कुछ घंटे या एक दिन के लिए कोटा में ठहरना हो. स्टेशन के आसपास अक्सर होटल के किराए अपेक्षाकृत अधिक होते हैं, लेकिन होटल पनघट को बजट यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किफायती विकल्प के तौर पर बताया जाता है. अगर आपकी कनेक्टिंग ट्रेन है या सफर के बीच कुछ समय आराम करने के लिए कमरा चाहिए, तो स्टेशन के पास होने के कारण यहां रुकने से समय और स्थानीय परिवहन का खर्च दोनों बच सकते हैं. लंबे सफर के बाद कुछ घंटे आराम करने वाले यात्रियों के लिए इसकी नजदीकी सबसे बड़ी सुविधा हो सकती है.
अगर आप किसी बिजनेस मीटिंग, डील या मार्केटिंग के सिलसिले में कोटा आए हैं और आपको सिर्फ रात ठहरने के लिए बजट में कमरा चाहिए, तो छावनी स्थित आनंद होटल सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. शहर के प्रमुख हिस्से में स्थित होने के कारण यहां से कोटा के अलग-अलग इलाकों में पहुंचना आसान रहता है. होटल की खासियत इसका बजट फ्रेंडली होना बताया जाता है. कम समय के लिए कोटा आने वाले कारोबारी, मार्केटिंग प्रोफेशनल्स और अन्य यात्रियों के लिए यहां अलग-अलग बजट के हिसाब से कमरे उपलब्ध होने की बात कही जाती है. अगर आपका मकसद ज्यादा खर्च किए बिना रात गुजारना और अगले दिन अपने काम के लिए आसानी से शहर में आना-जाना है, तो छावनी का आनंद होटल आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है.
Add as Preferred Source on Google
कुन्हाड़ी में पेट्रोल पंप के पास स्थित होटल कान्हा इन, लैंडमार्क सिटी जाने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. मेन हाईवे पर स्थित होने के कारण होटल तक पहुंचना आसान है और यहां आने-जाने के लिए अंदरूनी इलाकों की भीड़भाड़ से गुजरने की जरूरत कम पड़ती है. खास तौर पर अपनी गाड़ी से कोटा आने वाले यात्रियों के लिए होटल की लोकेशन उपयोगी हो सकती है. जो लोग शहर के ट्रैफिक और भीड़भाड़ से बचते हुए आसानी से होटल पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह सुविधाजनक मानी जा सकती है. होटल में वाजिब कीमत पर ठहरने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही जाती है, जिससे लैंडमार्क सिटी और आसपास के क्षेत्रों में काम या पढ़ाई के सिलसिले में आने वाले लोगों के लिए यह बजट विकल्प बन सकता है.
कोटा रेलवे स्टेशन से झालावाड़ रोड की ओर जाने पर कोटड़ी के पास स्थित होटल मित्तल अपनी सुविधाजनक लोकेशन के कारण यात्रियों के बीच पसंद किया जाता है. होटल से नयापुरा बस स्टैंड और झालावाड़ रोड दोनों ही आसानी से पहुंचने की दूरी पर हैं, जिससे अलग-अलग माध्यमों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाता है. खास तौर पर बस से सफर करने वाले यात्रियों या झालावाड़ रोड और आसपास के इलाकों में काम से आने वाले लोगों के लिए यह होटल उपयोगी विकल्प हो सकता है. मेन रोड पर स्थित होने के कारण यहां से शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचना भी आसान रहता है. कम बजट में ठहरने और बेहतर कनेक्टिविटी की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए होटल मित्तल एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 22, 2026, 08:32 IST



