Rajasthan

Pali News: फालना की सड़कों पर दिखी अद्भुत आस्था, 100 से ज्यादा नन्हे कांवड़ियों ने 12 KM चलकर किया जलाभिषेक

Last Updated:August 23, 2026, 12:50 IST

सावन के पावन महीने में फालना में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. गंगवेरी महादेव मंदिर से खारेश्वर महादेव मंदिर तक निकली 12 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में 100 से ज्यादा नन्हे बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. भीषण गर्मी में भी नन्हे कांवड़ियों ने पैदल सफर तय कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. रास्तेभर पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत ने इस धार्मिक यात्रा को यादगार बना दिया.

पाली. सावन के इस पावन महीने में फालना की सड़कों पर आस्था का एक अद्भुत और अभिभूत कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है. गंगवेरी महादेव मंदिर से खारेश्वर महादेव मंदिर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा में यूं तो सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, लेकिन हर किसी की नजरें रुकीं उन नन्हे कांवड़ियों पर, जिन्होंने अपनी अटूट भक्ति से सभी को हैरत में डाल दिया. 100 से अधिक नन्हे बालक-बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ 12 किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय किया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. नन्हे-मुन्ने बच्चों के इस जज्बे और भक्ति भाव ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सावन के पवित्र महीने में भगवान महादेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए फालना में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ. इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें 100 से ज्यादा नन्हे बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भीषण गर्मी और 12 किलोमीटर के लंबे रास्ते की परवाह किए बिना इन मासूम कांवड़ियों ने जिस लगन से कावड़ उठाई, उसने पूरे देश में फालना को चर्चा में ला दिया है.

गंगवेरी से खारेश्वर महादेव तक गूंजे जयकारेसभी कांवड़िये सबसे पहले फालना से गंगवेरी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां से इस भव्य यात्रा का शुभारंभ हुआ. मुख्य मार्ग से होती हुई यह यात्रा टोल नाका, निंबेश्वर महादेव मंदिर, नाथ जी की धूनी और सांडेराव मुख्य मार्ग से गुजरी. इसके बाद फालना पुलिस थाना, बैंक ऑफ बड़ौदा और काली मूर्ति होते हुए कांवड़िये खारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं और नन्हे कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

छतों और जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, जगह-जगह स्वागतरास्ते भर ग्रामीणों ने इन नन्हे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया. कई स्थानों पर भामाशाहों द्वारा जलपान और फलाहार की व्यवस्था की गई. फालना शहर को बैनर और भगवा झंडों से सजाया गया था. कांवड़ियों के स्वागत में ग्रामीणों ने न सिर्फ छतों से पुष्प वर्षा की, बल्कि कई जगहों पर जेसीबी की मदद से फूलों की बारिश कर आस्था के इस पर्व को यादगार बना दिया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 12:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj