Rajasthan

किसे मिलेगा टिकट? BJP के दावेदारों ने दिखाया दम, बढ़ी सियासी हलचल

Last Updated:August 24, 2026, 18:02 IST

Alwar Nagar Nikay Chunav: अलवर नगर निकाय चुनाव में टिकटों की घोषणा से पहले भाजपा के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. सोमवार को कंपनी बाग के पास स्थित रिवाज रिसॉर्ट में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में शहर के सभी 65 वार्डों से टिकट की दावेदारी कर रहे नेता और कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. कई दावेदार 50 से 100 तक समर्थकों को लेकर पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया. ढोल-नगाड़ों और पार्टी नेताओं के जयकारों के बीच दावेदारों के काफिले सम्मेलन स्थल तक पहुंचते रहे.

ख़बरें फटाफट

Nagar Nikay Chunav: किसे मिलेगा टिकट? 65 वार्डों में दावेदारों ने दिखाया दमZoomअलवर नगर निकाय चुनाव में टिकटों की घोषणा से पहले भाजपा में सियासी हलचल

अलवर: अलवर नगर निकाय चुनाव में टिकटों की घोषणा से पहले अलवर भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है. सोमवार को कंपनी बाग के पास स्थित रिवाज रिसॉर्ट में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. शहर के सभी 65 वार्डों से टिकट की दावेदारी कर रहे नेता और महिला-पुरुष कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ सम्मेलन में पहुंचे. कई दावेदार 50 से 100 तक समर्थकों को साथ लेकर पहुंचे. ढोल-नगाड़ों और पार्टी नेताओं के जयकारों के बीच दावेदारों का काफिला रिसॉर्ट तक पहुंचता रहा.

सम्मेलन में समर्थकों की भीड़ इतनी अधिक रही कि रिवाज रिसॉर्ट का बड़ा मीटिंग हॉल भी छोटा पड़ गया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हॉल के बाहर खड़े होकर कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा. रिसॉर्ट के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल नजर आया. अलग-अलग दावेदारों के समर्थक लगातार अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी और जयकारे लगाते रहे. टिकट की घोषणा से पहले हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने भाजपा के अंदर चल रही टिकट की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है.

योजनाओं और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत मंच पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित अलवर से जुड़े प्रमुख नेता, पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और नगर निकाय चुनाव में कमल के फूल को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करें.

अब पार्टी की पहली सूची जारी होने का इंतजारभाजपा की ओर से नगर निकाय चुनाव के लिए दावेदारों का सर्वे और पैनल तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. टिकट को लेकर फाइनल रिपोर्ट जयपुर भेजे जाने के बाद अब पार्टी की पहली सूची जारी होने का इंतजार है. पार्टी सूत्रों के अनुसार 26 अगस्त की रात तक भाजपा की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में टिकट के दावेदारों के पास पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी ताकत और वार्ड में जमीनी पकड़ दिखाने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. सोमवार के सम्मेलन को इसी लिहाज से दावेदारों के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.

किरण कुमार को जिताने के लिए पूरा समर्थनसम्मेलन में वार्ड नंबर 26 से टिकट की दावेदार महिला कार्यकर्ता सपना भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं. उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ सम्मेलन में पहुंची हैं और किरण कुमार को जिताने के लिए पूरा समर्थन लेकर आई हैं. वहीं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी भी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सम्मेलन में पहुंचीं. महिलाओं ने पार्टी नेताओं के समर्थन में जमकर जयकारे लगाए. सुमन चौधरी ने कहा कि उन्हें टिकट को लेकर कोई चिंता नहीं है और वह हर बार अपने समर्थकों के साथ अपनी ताकत दिखाने के लिए पहुंचती हैं. सम्मेलन के दौरान जिस तरह अलग-अलग वार्डों से दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, उससे भाजपा के अंदर टिकट को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा साफ नजर आई. कोई ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा तो किसी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक नजर आए. दावेदारों ने भीड़ के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि उनके वार्ड में उनका मजबूत जनाधार और कार्यकर्ताओं का समर्थन है.

सोमवार के सम्मेलन में उमड़ी भीड़ अब भाजपा कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों की निगाहें पार्टी की पहली सूची पर टिक गई हैं. पैनल तैयार होने और सर्वे पूरा होने के बाद टिकट वितरण का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है. सोमवार के सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह जरूर संकेत दे दिया कि अलवर के 65 वार्डों में टिकट की दावेदारी को लेकर मुकाबला काफी रोचक है. आने वाले एक-दो दिनों में सूची जारी होने के साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि शक्ति प्रदर्शन में जुटे दावेदारों में से किसके नाम पर पार्टी नेतृत्व मुहर लगाता है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 18:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj