Rajasthan

BJP में शामिल हुए कांग्रेसियों का हुआ स्वागत तो भड़के पुराने कार्यकर्ता, टिकट को लेकर घमासान

Last Updated:August 24, 2026, 20:47 IST

BJP Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं के स्वागत पर पुराने कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने बाहरी लोगों को टिकट देने का विरोध किया. कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि किसी भी कांग्रेसी या कांग्रेस पदाधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत मीणा और पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है.BJP में शामिल हुए कांग्रेसियों का हुआ स्वागत तो भड़के पुराने कार्यकर्ताZoomप्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, पुराने कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर जताई नाराजगी

प्रतापगढ़. नगर परिषद और निकाय चुनाव से पहले प्रतापगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर सामने रख दी. लंबे समय से भाजपा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि चुनाव में टिकट दूसरे दलों से भाजपा में आए लोगों या बाहरी क्षेत्र के नेताओं को दिया गया तो इसका विरोध किया जाएगा.

सम्मेलन में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया था, लेकिन इसके बाद भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का गुस्सा सामने आया. कार्यकर्ताओं का सवाल था कि वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में लगे हैं, लेकिन जब टिकट देने की बात आती है तो दूसरे दलों से आए लोगों के नाम सामने आने लगते हैं. कार्यकर्ताओं ने बाहरी क्षेत्र के लोगों और हाल में भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट नहीं देने की मांग रखी. इसी बात को लेकर सम्मेलन में कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई और पार्टी के सामने चुनाव से पहले अंदरूनी नाराजगी भी दिखाई देने लगी.

हेमंत मीणा बोले- किसी से डरने की जरूरत नहींकार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि किसी भी कांग्रेसी या कांग्रेस पदाधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत मीणा और पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई उन्हें डराने या किसी तरह का प्रलोभन देने की कोशिश करता है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसी स्थिति में सीधे उनसे संपर्क किया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मर्यादा में रहकर काम करता है, लेकिन यदि कोई उसकी मर्यादा लांघने की कोशिश करेगा तो पार्टी और संगठन भी उसी हिसाब से जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे.

पूर्व विधायक पर भी लगाया धमकाने का आरोपहेमंत मीणा ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां के पूर्व विधायक की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धमकाने का प्रयास किया गया था. मंत्री ने कहा कि उस दिन पूर्व विधायक का फोन नहीं लगा, वरना वे उसका कड़ा जवाब देते. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी दबाव में आने की जरूरत नहीं है और भाजपा पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है.

जगदंबा का उदाहरण देकर समझाई बातहेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदंबा का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि देवी के हाथों में फूल के साथ तलवार, त्रिशूल और शंख भी हैं और ये अलग-अलग नीतियों और शक्ति के प्रतीक हैं. मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति जिस नीति से समझेगा, उसे उसी नीति से समझाने का काम भाजपा सरकार और संगठन के माध्यम से किया जाएगा. कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी नगर परिषद और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा हुई. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 20:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj