ब्लैक सूट, चश्मा और हाथ में क्लैपबोर्ड,’समुक’ में दिखेगा अक्षय कुमार का अलग अवतार, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज!

Last Updated:August 24, 2026, 21:03 IST
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब अभिनेता एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. अक्षय ने अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है. खास बात यह है कि फिल्म में उनका किरदार भी काफी अलग होने वाला है.
ख़बरें फटाफट
वायरल हो रहा अक्षय का वीडियो
नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्में रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा जाती हैं. अपने हर किरदार से वह फैंस का दिल जीत लेते है. अब जल्द ही वह अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन फिल्म ‘समुक’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर कर ‘समुक’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी. वीडियो में अक्षय ब्लैक सूट-बूट और टाई में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. उन्होंने आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है और हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है. वीडियो में अक्षय पूरे स्वैग के साथ चलते हुए नजर आते हैं.
अक्षय की फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज. विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं. आज से ‘समुक’ की शूटिंग शुरू हो गई है. अक्षय के इस पोस्ट से फिल्म में उनके किरदार का नाम भी सामने आ गया है. वह फिल्म में विवान आहूजा का रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच ‘समुक’ को लेकर काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
View this post on Instagram



