Rajasthan

मूंग से भी छोटे सोने-चांदी के मक्का-मदीना, डॉ. इकबाल सक्का देंगे सऊदी PM को खास तोहफा

Last Updated:August 24, 2026, 17:00 IST

Makka Madina Gold Silver: राजस्थान के प्रसिद्ध सूक्ष्म कलाकार डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अनोखी कलाकारी से बेहद छोटे आकार के सोने और चांदी के मक्का-मदीना तैयार किए हैं. इन सूक्ष्म कलाकृतियों का आकार मूंग के दाने से भी छोटा बताया जा रहा है. डॉ. सक्का इन विशेष कलाकृतियों को सऊदी अरब के प्रधानमंत्री को भेंट करने की तैयारी में हैं. बारीक नक्काशी और बेहद छोटे आकार के कारण ये कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सूक्ष्म कला के क्षेत्र में डॉ. सक्का अपने अनूठे कार्यों के लिए जाने जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी प्रोफेसर डॉ. इकबाल सक्का ने एक बार फिर अपनी बारीक कारीगरी से सभी को हैरान कर दिया है. बारह वफात और ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे मक्का और मदीना शरीफ के मॉडल तैयार किए हैं. इनकी खासियत यह है कि इनका आकार महज 1 मिलीमीटर है, यानी ये मूंग के दाने के बराबर हैं. इन्हें सामान्य आंखों से देख पाना मुश्किल है और इसके लिए सूक्ष्म लेंस की जरूरत पड़ती है.

डॉ. सक्का ने सोने से खाना-ए-काबा का बेहद छोटा मॉडल तैयार किया है.इसमें काबा की मीनारों के साथ सोने का दरवाजा भी बनाया गया है. काबा को काली मखमल पर सजाया गया है और उसके लिए डॉ. सक्का ने खुद काली पोशाक डिजाइन की है. लेंस से देखने पर यह मॉडल काबा शरीफ के वास्तविक स्वरूप जैसा नजर आता है.

मॉडल मदीना-ए-मुनव्वरा के स्वरूप की झलक देता डॉ. सक्का के मुताबिक मक्का शरीफ के दरवाजे की पूर्वी दीवार पर संग-ए-अस्वद यानी जन्नती पत्थर स्थापित है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने बनाए छोटे मॉडल में भी चांदी के दरवाजे पर संग-ए-अस्वद का प्रतीक तैयार किया है. इसके लिए सऊदी अरब से लाए गए एक छोटे पत्थर की बेहद बारीक कटिंग कर उसे चांदी की फ्रेम में जड़ा गया है. यह बारीक काम केवल लेंस की मदद से ही साफ दिखाई देता है. उन्होंने महज 1 मिलीमीटर आकार का मदीना शरीफ भी तैयार किया है. इसमें मीनारों के साथ हरे रंग का गुंबद बनाया गया है. गुंबदे खिजरा के ऊपर एक छोटी खिड़की भी बनाई गई है. लेंस से देखने पर इसकी बारीक कारीगरी साफ नजर आती है और पूरा मॉडल मदीना-ए-मुनव्वरा के स्वरूप की झलक देता है.

सऊदी अरब दूतावास के राजदूत को पत्र भेजाइन दोनों कलाकृतियों के साथ भारत और सऊदी अरब की दोस्ती का संदेश भी दिया गया है. मॉडल में सऊदी अरब का राष्ट्रीय ध्वज और भारत का तिरंगा लगाया गया है.सऊदी ध्वज पर अरबी में “ला इलाहा इल्लल्लाह” लिखा हुआ है. डॉ. इकबाल सक्का इन अनमोल कलाकृतियों को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान को भेंट करना चाहते हैं.इसके लिए उन्होंने दिल्ली स्थित सऊदी अरब दूतावास के राजदूत को पत्र भेजा है. साथ ही प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान को भी पत्र प्रेषित किया है.

डॉ. सक्का ने बताया कि चांदी के मक्का-मदीना मॉडल को तैयार करने में करीब 7 दिन का समय लगा. इसे बनाने में करीब 2 ग्राम चांदी और 100 मिलीग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 17:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj