Rajasthan

जयपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस का ‘मिशन-100’, किसी से भी नहीं करेगी गठबंधन

Last Updated:August 24, 2026, 16:29 IST

Rajasthan Local Body Elections : कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम पर कब्जा जमाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है. कांग्रेस जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में चुनाव लड़ेगी. वह इन चुनावों में किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी. जयपुर कांग्रेस ने नगर निगम पर कब्जा जमाने के लिए 100 सीटों पर जीत की रणनीति तैयार की है. कांग्रेस के मुताबिक जल्द टिकटों भी ऐलान कर दिया जाएगा.जयपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस का 'मिशन-100', किसी से भी नहीं करेगी गठबंधनZoomजयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हैं.

जयपुर. राजस्थान में निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां चुनावी तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई है. राजधानी जयपुर के नगर निगम पर कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है. 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में से दो तिहाई यानी 100 वार्डों पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बना ली है. जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की सोमवार को प्रेस वार्ता कर नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों का खुलासा किया है. कांग्रेस का दावा है कि वह अपने मिशन-100 को हर हाल में पूरा करेगी.

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पीसी में बताया कि जयपुर नगर निगम चुनाव में सभी 150 वार्डों पर प्रत्याशी उतारेगी. इसके लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है. जयपुर जिला कांग्रेस ने नगर निगम स्तर पर पॉलिटिकल सर्वे भी करवाया है. 150 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं. कांग्रेस के पास इसके लिए अभी तक 1350 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और आशानुरूप परिणाम प्राप्त करेगी.

कांग्रेस किसी भी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगीशर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने बगावत रोकने के लिए विधायक अमीन कागजी की अध्यक्षता में डिसिप्लिन कमेटी बनाई है. विधायक रफीक खान की मौजूदगी में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का भी गठन किया गया है. नगर निगम चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी. चुनाव के लिए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत पार्टी के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा और अभिषेक चौधरी तथा अन्य प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई है.

जयपुर शहर की पहचान को लेकर सबसे बड़ा चुनावी कैंपेन चलाएगीकांग्रेस ने जयपुर नगर निगम चुनाव में 150 में से 100 वार्ड जीतने का टारगेट तय किया है. कांग्रेस जयपुर शहर की जनता के लिए हर वार्ड का अलग-अलग मेनिफेस्टो तैयार कर रही है. इन चुनावों में कांग्रेस जयपुर शहर की पहचान को लेकर सबसे बड़ा चुनावी कैंपेन चलाएगी. शर्मा ने दावा किया है कि जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे सूबे की पब्लिक बीजेपी से त्रस्त है. वह इससे छुटकारा पाना चाहती है. कांग्रेस जनता की भावनाओं को समझकर ही आगे बढ़ रही है. जल्द ही टिकटों के दावेदारों की स्क्रूटनी की जाएगी. कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में शहर के बड़े और अहम मुद्दों पर फोकस करेगी.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 16:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj