Unique Devotion: कौन है गुजरात का ये भक्त? बाबा रामसा पीर के लिए उल्टे पैरों 80 KM चला

Last Updated:August 25, 2026, 11:11 IST
Devotee Reverse Feet Ramdevra Trip: रामदेवरा में भादवा मेले के दौरान बाबा रामसा पीर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. इसी बीच गुजरात से आया एक भक्त अपनी अनोखी यात्रा के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया. बाबा के प्रति आस्था जताने के लिए उसने उल्टे पैरों चलकर रामदेवरा पहुंचने का संकल्प लिया. भक्त रोजाना करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय करता रहा और रास्ते में उसे देखकर लोग हैरान रह गए. राहगीरों ने उसकी यात्रा के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगे. कई दिनों की यात्रा के बाद जब वह रामदेवरा पहुंचा तो मंदिर परिसर में भी लोगों की नजर उस पर टिक गई. भक्त ने बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी की और सभी भक्तों के दुख दूर करने की अरदास की. उसका कहना है कि यह यात्रा केवल उसकी व्यक्तिगत इच्छा नहीं, बल्कि बाबा के सभी भक्तों के लिए है. उसकी अनोखी भक्ति मेले में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर. भादवा का महीना शुरू होते ही लोक देवता बाबा रामसा पीर के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा और संकल्प के साथ बाबा के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं. इसी बीच गुजरात से रवाना हुआ एक भक्त अपनी अनोखी भक्ति के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. इस भक्त ने बाबा रामसा पीर के दर्शन के लिए उल्टे पैरों चलकर यात्रा शुरू की और रोजाना करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करते हुए आखिरकार रामदेवरा पहुंच गया. उसकी यात्रा के दौरान सड़क पर गुजरने वाले लोग उसे देखकर रुक जाते और उसकी भक्ति का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए.
भक्त के इस अनोखे तरीके को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि आखिर उल्टे पैरों इतनी लंबी दूरी कैसे तय की जा सकती है. रास्ते में जहां भी यह भक्त दिखाई दिया, लोग कुछ देर के लिए रुककर उसकी यात्रा देखते रहे. कई लोगों ने उसके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद देखते ही देखते उसकी यात्रा के वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. बाबा रामसा पीर के प्रति उसकी आस्था और संकल्प लोगों के लिए कौतूहल के साथ-साथ श्रद्धा का विषय भी बना हुआ है. भक्त लगातार अपनी यात्रा पर आगे बढ़ता रहा और कठिन रास्ते के बावजूद अपने संकल्प से पीछे नहीं हटा.
रामदेवरा पहुंचकर बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
कई दिनों तक लगातार सफर करने के बाद यह भक्त अब बाबा रामसा पीर की नगरी रामदेवरा पहुंच चुका है. रुणिचा धाम पहुंचने के बाद उसकी यात्रा पूरी हुई और उसने बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की. रामदेवरा पहुंचते ही उसके अनोखे सफर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. मंदिर क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालु भी उसे देखकर रुकते नजर आए. उसकी कई दिनों की यात्रा और उल्टे पैरों चलने का संकल्प अब बाबा के दर्शन के साथ पूरा हो गया है. इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उसकी भक्ति को लेकर चर्चा बनी हुई है.
रामदेवरा में भी नहीं थमा लोगों का कौतूहल
रामदेवरा में मंदिर के अन्दर से श्रद्धालु गुजरते हैं, वहां बने कंगन के नीचे से निकलते हुए यह भक्त भी अपनी अनोखी यात्रा के अंदाज में आगे बढ़ा. यहां मौजूद लोगों की नजर भी उस पर टिक गई और कई श्रद्धालुओं ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. बाबा रामसा पीर के प्रति इस भक्त की अनोखी आस्था अब रामदेवरा पहुंचने के बाद भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. भादवा के मेले के दौरान जहां लाखों श्रद्धालु अलग-अलग संकल्प और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं, वहीं गुजरात से उल्टे पैरों चलकर पहुंचे इस भक्त की यात्रा ने मेले में एक अलग ही आकर्षण जोड़ दिया है.
सभी भक्तों के दुख दूर करने के लिए बाबा से मांगी अरदास
रामदेवरा पहुंचने के बाद इस भक्त ने अपने संदेश में कहा कि वह यह यात्रा केवल अपने लिए नहीं, बल्कि बाबा के सभी भक्तों के लिए कर रहा है. वीडियो में वह बाबा रामसा पीर से प्रार्थना करता दिखाई दे रहा है कि सभी दुखियों के दुख दूर हों और बाबा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें. उसकी इस भावुक अपील ने लोगों का ध्यान और भी अपनी ओर खींचा. कठिन यात्रा के बावजूद भक्त के चेहरे पर आस्था और विश्वास साफ नजर आया. अब उसकी यह अनोखी यात्रा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 25, 2026, 11:11 IST



