Health

मौसम बदलते ही बढ़ी खांसी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या, यहां जान लें सही बचाव

Last Updated:August 25, 2026, 06:55 IST

आगरा के जिला अस्पताल की ओपीडी में बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या 150 से बढ़कर 250 पहुंच गई है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने नागरिकों को वायरल संक्रमण, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त जांच का लाभ उठाने की सलाह दी है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि पहले की तुलना में अब ऐसे मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है. उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को वायरल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया से भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें. उन्होंने कहा कि सामान्य वायरल में बुखार कुछ समय में ठीक हो सकता है, लेकिन यदि बुखार लगातार दो दिन से अधिक बना रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सक से जांच कराएं. समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है.

150 से बढ़कर 250 मरीजों की हो गई है ओपीडी

आगरा के जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इसके चलते अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि पहले जहां रोजाना करीब 150 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 250 तक पहुंच गई है. डॉक्टर ने लोगों को मौसम के इस बदलाव में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बचाव के लिए फिलहाल फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें और फुल स्लीव के कपड़े पहनें. घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर पनप सकते हैं. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. बाजार से लाई गई कच्ची सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही पकाएं और सेवन करें.

जिला अस्पताल में निशुल्क जाँच और दवा हैं उपलब्ध

आगरा के जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं. खांसी, जुकाम और बुखार जैसी शिकायतों के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक परेशानी के चलते लोग बीमारी होने पर चिकित्सक से जांच कराने में देरी कर देते हैं. ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पताल में निशुल्क जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध है. डॉ. मित्तल ने अपील की कि जिन मरीजों को लगातार दो से तीन दिन से बुखार आ रहा है, वे इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें. ऐसे मरीज तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच और चिकित्सकीय परामर्श लें. समय पर जांच कराने से बीमारी की सही पहचान और उपचार संभव है.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 06:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj