Rajasthan

उदयपुर के 5-Star होटल में 10 दिन ऐश, चेकआउट पर 5.74 लाख का बिल देख फरार हुआ दिल्ली का परिवार

Last Updated:August 26, 2026, 07:47 IST

Udaipur Oberoi Udaivilas Fraud: उदयपुर के 5 स्टार होटल ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ में 10 दिन ठहरे दिल्ली के एक परिवार पर ₹5.74 लाख का बिल न चुकाने का आरोप लगा है. चेक-आउट के समय आरोपी पर्यटक अनुराग यादव ने बिल का भुगतान ट्रैवल एजेंसी पर टाल दिया, जबकि एजेंसी ने किसी भी डील से इनकार किया है. होटल की शिकायत पर अंबामाता थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर के लग्जरी होटल में 5.74 लाख का बिल चुकाए बिना भागा दिल्ली का परिवारZoom10 दिन 5-Star होटल में ठहरा परिवार, चेकआउट पर 5.74 लाख का बिल देख बोला- पैसे ट्रैवल एजेंसी देगी

Udaipur: राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन शहर उदयपुर के एक बेहद चर्चित 5-स्टार लग्जरी रिसॉर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली से आए एक टूरिस्ट परिवार पर 5.74 लाख रुपये का भारी-भरकम बिल चुकाए बिना चेक-आउट करने और धोखाधड़ी करने का संगीन आरोप लगा है. होटल प्रशासन की शिकायत मिलने के बाद शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने आरोपी पर्यटक के खिलाफ आधिकारिक मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए उदयपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने शहर के नामचीन और बेहद महंगे 5-स्टार लग्जरी रिसॉर्ट ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ में कमरा बुक कराया था. अनुराग यादव दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत बताए जा रहे हैं. यह परिवार 14 अगस्त से 23 अगस्त तक यानी पूरे 10 दिनों तक होटल में ठहरा. ठहरने के दौरान परिवार ने होटल की विभिन्न प्रीमियम सेवाओं, लंच, डिनर और अन्य सुविधाओं का खुलकर आनंद लिया.

चेक-आउट के वक्त बिल देने से साफ इनकार

10 दिन बिताने के बाद 24 अगस्त को जब चेक-आउट का समय आया, तो होटल प्रबंधन ने अनुराग यादव को 5.74 लाख रुपये का कुल बिल थमाया. हालांकि, बिल देखते ही अनुराग यादव ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने होटल स्टाफ से कहा कि इस स्टे का पूरा भुगतान उनकी ट्रैवल एजेंसी करेगी. जब होटल प्रबंधन ने बुकिंग कराने वाली एजेंसी से तुरंत संपर्क साधा, तो ट्रैवल एजेंसी ने किसी भी तरह के बिल भुगतान या ऐसी किसी डील से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया.

ट्रैवल एजेंसी और बुकिंग का संदिग्ध रोल

होटल के लायजनिंग मैनेजर रवींद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, अनुराग यादव के ठहरने की बुकिंग 12 अगस्त को ‘मेकर बाहा’ नाम की एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए ईमेल पर प्राप्त हुई थी. होटल को लगा था कि भुगतान की प्रक्रिया एजेंसी के माध्यम से होगी, लेकिन चेक-आउट के दिन जब एजेंसी ने कोई भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, तो होटल प्रबंधन के होश उड़ गए. परिवार द्वारा 10 दिनों की लग्जरी सुविधाओं का उपभोग करने के बाद बिल देने से मना करने पर धोखाधड़ी की बात सामने आई.

पुलिस की जांच 

अंबामाता थाना पुलिस ने होटल की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में यह मामला ट्रैवल एजेंसी की आड़ में की गई एक सोची-समझी धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है. पुलिस अब होटल की बुकिंग फाइल्स, ईमेल कन्फर्मेशन, टूरिस्ट और ट्रैवल एजेंसी के बीच हुए पत्राचार तथा बैंक खातों की डिटेल्स खंगाल रही है. आरोपी से भी इस बाबत पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 07:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj