Rajasthan

CM भजनलाल का आज युवाओं से संवाद, निकाय चुनाव को लेकर नामांकन शुरू

Last Updated:August 27, 2026, 08:11 IST

Rajathan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के सुबोध कॉलेज में ‘माय भारत खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं और खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आ…और पढ़ें Live: CM भजनलाल का आज युवाओं से संवाद, निकाय चुनाव को लेकर नामांकन शुरूZoom

जयपुर के जलमहल में युवक के झील में छलांग लगाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

Rajathan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 10.30 बजे वे एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित ‘माय भारत खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे. इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय जाने का भी कार्यक्रम है. इधर, राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. जयपुर जिले की 19 निकायों में 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता हैं, जिनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष, 13 लाख 61 हजार 949 महिलाएं और 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 27 से 31 अगस्त तक नामांकन होंगे और इसके लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं.

राजस्थान निकाय चुनाव: आज से नामांकन, जयपुर में 15 केंद्र

राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. जयपुर जिले की 19 निकायों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता हैं. इनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष, 13 लाख 61 हजार 949 महिला और 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं. इनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 649 महिला और 92 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 27 से 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. इसके लिए 15 नामांकन केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर 10 वार्डों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. वार्डवार केंद्र निर्धारित किए गए हैं.

जलमहल में युवक के कूदने से हड़कंप, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

जयपुर के जलमहल में देर रात युवक के झील में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने रात करीब सवा 10 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पजामा-टीशर्ट पहने एक युवक झील में कूदा था. कुछ लोगों ने पानी में युवक के हाथ दिखाई देने का भी दावा किया. इसके बाद नाव और अन्य संसाधनों की मदद से झील में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब तीन घंटे तक तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला. रात करीब 1 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. अब सुबह फिर से झील में तलाश शुरू की जाएगी.

सावन समापन से पहले नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

सावन महीने के समापन से पहले दौसा के देवगिरी पर्वत स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सावन के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. सावन के समापन के मौके पर विशेष धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं. मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसादी का आयोजन हो रहा है. भक्त पूजा-अर्चना और भगवान शिव का अभिषेक कर धर्म लाभ कमा रहे हैं. सावन के अंतिम दिनों में मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थानीय स्तर पर भी धार्मिक गतिविधियों को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मिला शव

चंदवाजी क्षेत्र में निम्स यूनिवर्सिटी के एक और छात्र की मौत का मामला सामने आया है. छात्र का शव यूनिवर्सिटी के बाहर स्थित एक निजी हॉस्टल में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. मृतक छात्र की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा सकती है. फिलहाल छात्र के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की बात कही जा रही है.

बूंदी की 8 निकायों में आज से वार्ड पार्षद के नामांकन शुरू

बूंदी. बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. जिले की आठ नगर निकायों में वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बूंदी नगर परिषद के लिए उपखंड कार्यालय और सहायक कलेक्टर कार्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे. उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है. राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी वार्डों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे. आगामी दिनों में नामांकन को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों की सक्रियता बढ़ेगी. प्रशासन की ओर से नामांकन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

सिरोही में OCF जमीन पर कब्जे का मामला, हाईकोर्ट पहुंची कॉलोनी

सिरोही के क्षेत्रपाल कॉलोनी की ओसीएफ जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर कॉलोनीवासियों ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. इसी के बाद क्षेत्रपाल कॉलोनी के लोगों ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर याचिका दायर की है. याचिका पर जल्द ही नगर परिषद आयुक्त और जिला कलेक्टर को नोटिस जारी होने की बात सामने आई है. कॉलोनीवासियों ने भू-माफिया को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ओसीएफ जमीन पर कब्जे के कारण सैकड़ों लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं. आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर जांच को गुमराह करने के लिए अधिकारियों की कथित मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है. मामले में अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर नजर रहेगी.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 08:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj