Low-Budget Business Idea | Animal Feed Business Ideas | How to Start Animal Feed Business | पशु चारा बिजनेस कैसे स्टार्ट करें |

Last Updated:August 27, 2026, 12:46 IST
Animal Feed Business Idea: अगर आप कम पूंजी में स्थानीय स्तर पर कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो पशु आहार की बिक्री एक विकल्प हो सकती है. हैदराबाद में चने के भूसे और छिलके का थोक-खुदरा कारोबार करने वाले सप्लायर इसे डेयरी फार्म, घोड़ा पालकों, बकरी पालकों और किसानों तक पहुंचा रहे हैं. कारोबारियों के अनुसार 30, 50 किलो और एक क्विंटल के बोरे तैयार कर खुदरा बिक्री की जाती है, जबकि बड़े खरीदार टन के हिसाब से माल लेते हैं. करीब 1.5 से 3 लाख रुपये की कार्यशील पूंजी से शुरुआत की संभावना बताई गई है. प्रतिदिन 1.5 से 2 टन तक बिक्री होने पर मासिक कमाई का अच्छा अवसर बन सकता है. हालांकि वास्तविक लाभ माल की खरीद कीमत, बिक्री, परिवहन, भंडारण, स्थानीय मांग और बाजार भाव पर निर्भर करेगा.
हैदराबाद: तेलंगाना में पशुपालन और डेयरी उद्योग के तेजी से बढ़ते दायरे के बीच पशु आहार का थोक एवं खुदरा कारोबार एक अत्यधिक लाभकारी बिजनेस मॉडल के रूप में सामने आ रहा है. मवेशियों, घोड़ों और बकरियों के लिए पौष्टिक आहार के तौर पर चने की गाड़ी यानी चने का भूसा या छिलके की मांग बाजार में लगातार बनी रहती है. हैदराबाद के पुराने शहर स्थित चंद्रायणगुट्टा क्षेत्र में इस क्षेत्र से जुड़े सप्लायर्स बड़े पैमाने पर स्टॉक स्टोर कर खुदरा विक्रेताओं और सीधे किसानों तक माल पहुंचा रहे हैं.
जहीर अहमद बताते हैं कि चने का भूसा पशुओं के पाचन और पोषण के लिए उत्तम माना जाता है. डेयरी फार्म संचालक, अश्वपालक और बकरी पालक इसे नियमित आहार के रूप में खरीदते हैं. हम जैसे कारोबारी सीधे मिलों से टनों के हिसाब से थोक माल मंगाते हैं और इसे 30 किलोग्राम, 50 किलोग्राम तथा 1 क्विंटल के बोरों में पैक कर बेचते हैं. जिससे मुनाफे का दायरा बढ़ जाता है.
खुदरा बिक्री करने पर 25% तक रहता है मुनाफे का मार्जिन
उन्होंने आगे बताया कि ग्राहक टन के हिसाब से या अपनी गाड़ी खुद भरकर माल उठाते हैं उन्हें अतिरिक्त मार्जिन दिया जाता है. वहीं छोटे खरीदारों के लिए किलो के भाव से भी बिक्री की सुविधा रहती है. इस बिजनेस को छोटे गोदाम या खुले शेड से 1.5 से 3 लाख रुपये की शुरुआती कार्यशील पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है. टनों के हिसाब से माल की सप्लाई पर प्रति टन 1,500 से 2,500 रुपये तक का शुद्ध मार्जिन आसानी से बचता है. 30 से 50 किलो के बोरों में खुदरा बिक्री पर 15% से 25% तक का मुनाफा होता है.
एक से डेढ़ लाख तक आसानी से कमा सकते हैं मुनाफा
जहीर अहमद बताते हैं कि यदि एक डीलर प्रतिदिन औसतन 1.5 से 2 टन माल या 40 से 50 बोरे की बिक्री करता है तो सभी परिचालन खर्चे काटकर प्रति माह 1,00,000 से 1,50,000 रुपए तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है. त्योहारों और चारे की कमी वाले सीजन में यह कमाई बढ़कर 2 लाख प्रति माह से भी अधिक हो सकती है. कम जोखिम, स्थिर मांग और नकदी धंधे के कारण पशु आहार का यह व्यापार स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर व्यापार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Hyderabad,Telangana
First Published :
August 27, 2026, 12:46 IST



