‘द ट्रेटर्स 2’ से बाहर होने के बाद छलका मुनव्वर फारुकी का दर्द- ‘मीठी बातें करके रची मेरे खिलाफ साजिश’

Last Updated:August 27, 2026, 23:37 IST
मुनव्वर फारुकी ‘द ट्रेटर्स 2’ बाहर हुए, तो उन्हें विश्वासघात का एहसास हुआ. कॉमेडियन ने शो से निकलने के कुछ दिनों बाद रियलिटी शो के अपने अनुभव पर बात की. उन्होंने नेहा धूपिया और अंगद बेदी को बताया कि उनके खिलाफ से साजिश रची जा रही थी. जब मुनव्वर फारुकी को इसका एहसास हुआ, तो उन्हें काफी दुख महसूस हुआ.
ख़बरें फटाफट
मुनव्वर ने ‘ट्रेटर्स 2’ का अनुभव बयां किया. (फोटो साभार: Instagram@munawar.faruqui)
नई दिल्ली: मुनव्वर फारुकी किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वे रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 से बाहर हो गए हैं, जिससे वे काफी दुखी और नाराज हैं. कॉमेडियन ने दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत शो से बाहर किया गया है. उन्होंने शो से निकलने के कुछ दिनों बाद ‘द ट्रेटर्स 2’ में अपने अनुभव और बाहर होने पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जिन कंटेस्टेंट्स पर उन्होंने भरोसा किया था, उनके साजिश रचने की बात जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के ‘डबल डेट’ शो में मुनव्वर ने अपने सफर पर सोचा और स्वीकार किया कि जिस तरह से उन्हें बाहर किया गया, उससे उन्हें विश्वासघात का एहसास हुआ.
मुनव्वर फारुकी को हुआ दुखशो ‘द ट्रेटर्स’ छोड़ने के बाद मुनव्वर ने भले ही संयम बनाए रखा हो, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने खुलकर बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके आसपास के लोग पहले से ही उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे, तो उनके मन में क्या चल रहा था. मुनव्वर ने कहा, ‘मेरे साथ सब मीठे बन रहे थे. मेरे पास आकर वे बहुत मीठी बातें कर रहे थे और मेरा भरोसा जीत रहे थे, जैसे कि वे जानते हों कि मैं निर्दोष हूं. मुझे लोगों पर भरोसा करना अच्छा लगता है, कोई तनाव नहीं था.’
मुनव्वर फारुकी को लगा था धक्कामुनव्वर ने आगे बताया कि कैसे यह जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा कि दूसरों ने कथित तौर पर उन्हें बेदखल करने की योजना बना रखी थी. मुनव्वर ने कहा, ‘बाद में मुझे पता चला कि वे सब मेरे खिलाफ पहले से ही साजिश रच रहे थे. तब धक्का लगा था, तब बुरा लगा था. सबने मिलकर मेरे खिलाफ पहले से ही साजिश रच रखी थी.’ मुनव्वर के लिए निराशा सिर्फ खेल से बाहर होने की नहीं थी, बल्कि इस बात का एहसास होने की भी थी कि जिन रिश्तों और बातचीत को वह सच्चा समझता था, वे शायद वैसे नहीं थे जैसे दिखते थे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 27, 2026, 23:37 IST



