Rajasthan

Khairthal Police Action | Khairthal Cyber Crime Extortion

Last Updated:August 28, 2026, 09:40 IST

Khairthal Cyber Crime Extortion: खैरथल जिले की किशनगढ़बास थाना पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को साइबर अपराध में फंसाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी एक व्यक्ति को डराकर पैसे ऐंठ चुके थे. पुलिस ने आरोपियों अब्दुल और सलीम के पास से 25 हजार रुपए नकद तथा दो मोटरसाइकिलें (अपाचे व स्प्लेंडर प्लस) बरामद की हैं. प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.

ख़बरें फटाफट

‘बेटा साइबर केस में फंस गया है’ कहकर ऐंठते थे पैसे, पुलिस ने 2 को दबोचाZoomKhairthal Crime: पुलिस अफसर बनकर देते थे साइबर केस में फंसाने की धमकी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khairthal: राजस्थान के खैरथल जिले में आम जनता को साइबर अपराध के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर ठगी और रंगदारी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ किशनगढ़बास थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के 25 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें (अपाचे और स्प्लेंडर प्लस) बरामद की हैं.

यह पूरा मामला 26 अगस्त का है, जब पुलिस कंट्रोल रूम से किशनगढ़बास थाना पुलिस को सूचना मिली कि नांगल मोजिया गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं. आरोप है कि इन दोनों व्यक्तियों ने एक स्थानीय नागरिक को उसके बेटे के साइबर अपराध में फंसने का डर दिखाया और उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर डरा-धमकाकर पैसों की मांग की. पीड़ित को झांसे में लेने के लिए आरोपियों में से एक ने खुद को राजस्थान पुलिस का अधिकारी बताया था और बाकायदा राजस्थान पुलिस की टी-शर्ट भी पहन रखी थी, ताकि सामने वाले को कोई शक न हो.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की पहचानसूचना मिलते ही प्रशिक्षु आरपीएस एवं किशनगढ़बास थाना प्रभारी नेहा मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

अब्दुल (उम्र 28 वर्ष), पुत्र शहीद, निवासी नांगल मोजिया
सलीम (उम्र 36 वर्ष), पुत्र सरीफ, निवासी साधूका, थाना किशनगढ़बास
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों के बारे में पूछताछ और जांच शुरू कर दी है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर रेंज), खैरथल-तिजारा जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई. वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह एवं किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में किशनगढ़बास थाना पुलिस की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 09:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj