Sports

ENG vs PAK: बाबर सुपरफ्लॉप… लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

होमखेलक्रिकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर सिमटा PAK, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

Last Updated:August 28, 2026, 21:50 IST

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 110 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने टीम को 180 रन की बड़ी बढ़त दिलाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और दूसरा सेशन खत्म होने तक सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए.लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर सिमटा PAK, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटनेZoomइंग्लैंड के 290 रन के जवाब में पाकिस्तान की पारी 110 रन पर खत्म.

नई दिल्ली. लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है. पाकिस्तान की पहली पारी मात्र 110 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 180 रन की बड़ी बढ़त मिली है. पाकिस्तान अपनी पहली पारी में महज 37.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के मात्र 2 बल्लेबाज दो अंकों में पहुंच सके. सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 102 गेंदों पर 46 रन बनाए. वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे. इसके अलावा, साउद शकील ने 16 रन बनाए. शान मसूद 1, अब्दुल्ला शफीक 5, बाबर आजम 8, और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर आउट हुए. इमाम-उल-हक इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. उनकी जगह शान ने अवैस के साथ पारी की शुरुआत की थी.

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने 13 ओवर में 11 रन देकर 4, जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 26 रन देकर 3 और जोश टंग ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. इन तीन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की वजह से ही इंग्लैंड पहली पारी में 180 रन की बड़ी लीड ले सकी.

इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की. गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया. एटकिंसन 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. टंग 48 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे.

पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेल टीम को संभाला था. पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल रहे. उन्होंने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए. मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट लिए. खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को 1-1 विकेट मिला.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 21:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj