इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने का बुलावा… सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख मांगने का आरोप

Last Updated:August 28, 2026, 22:48 IST
Balotara News : गुड़ामालानी में एक सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया गया, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. आरोप है कि इसके बाद उसे दोस्तों के साथ मिलकर हनीट्रेप में फंसाने का प्रयास किया गया. सरपंच का कहना है कि अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे फंसाने की कोशिश की गई.सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख मांगे, 3 पर केस दर्ज
बालोतरा. गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एक सरपंच को हनीट्रेप में फंसाकर उससे 50 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है. पीड़ित सरपंच ने गुड़ामालानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की गई और बाद में उसे मिलने के लिए बुलाकर पूरे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया. मामले में आरोपी महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. घटना 15 अगस्त को रामजी की गोल की बताई जा रही है.
पीड़ित सरपंच का आरोप है कि पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की गई. इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया गया. आरोप है कि इसके बाद उसे दोस्तों के साथ मिलकर हनीट्रेप में फंसाने का प्रयास किया गया. सरपंच का कहना है कि अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे फंसाने की कोशिश की गई. इसके बाद उससे रुपए की मांग की गई. आरोप है कि आरोपी पक्ष ने 50 लाख रुपए मांगे और बंदूक की नोंक पर भी दबाव बनाया गया.
50 लाख रुपए की मांग का आरोपपीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है. सरपंच का आरोप है कि उसे धमकाकर और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की गई. मामले में 83 हजार रुपए नकद और 90 हजार रुपए फोन पे के जरिए लेने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित का यह भी आरोप है कि उससे एक ब्लैंक चैक पर साइन भी करवाए गए.
15 अगस्त को रामजी की गोल में हुई घटनापीड़ित सरपंच के अनुसार यह घटना 15 अगस्त को रामजी की गोल में हुई थी. मामले को लेकर बाद में गुड़ामालानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट के आधार पर आरोपी महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गुड़ामालानी में सामने आए इस मामले में पुलिस के लिए कई बिंदुओं की जांच अहम रहेगी. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से लेकर मिलने के लिए बुलाने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के आरोप, 50 लाख रुपए की मांग, 83 हजार रुपए नकद और 90 हजार रुपए फोन पे से लेने के आरोप के साथ ही ब्लैंक चैक पर साइन करवाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
August 28, 2026, 22:48 IST



