Rajasthan

Alwar News: रेलवे कॉलोनी में चोरों ने चार क्वार्टरों को एक साथ बनाया निशाना, जेवर-नकदी सहित काजू-बादाम तक ले गए चोर

Last Updated:August 30, 2026, 18:09 IST

Alwar News: अलवर के रेलवे सरकारी क्वार्टरों में अज्ञात चोरों ने एक साथ चार घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और घरेलू सामान समेत काजू-बादाम तक चोरी कर ले गए.अलवर में रेलवे क्वार्टर बने चोरों का निशाना, 4 घरों में ताबड़तोड़ चोरीZoom

अलवर. कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे के सरकारी क्वार्टरों में अज्ञात चोरों ने एक साथ चार क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर अलग-अलग क्वार्टरों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए. घटना का पता कर्मचारियों के अपने-अपने क्वार्टरों पर पहुंचने के बाद चला, इसके बाद पूरे रेलवे क्वार्टर परिसर में हड़कंप मच गया.

रेलवे के टेक्नीशियन ग्रेड-I (विद्युत) के पद पर तैनात कविता मीना के क्वार्टर नंबर 107-सी का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे. यहां से चोर चांदी का कमरबंद, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने के टॉप्स और अंगूठी चोरी कर ले गए. इसके अलावा करीब 5 से 7 हजार रुपये नकद और आईफोन का चार्जर भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है.

108-बी क्वार्टर में रखे 20 हजार रुपये भी ले गएक्वार्टर नंबर 108-बी में रहने वाली सुमन मीना के क्वार्टर को भी चोरों ने निशाना बनाया. यहां से चांदी की कमर की कनगती, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने का लॉकेट, सोने के सुई-धागे, सोने की चेन, चांदी का हार और झुमकी सहित अन्य सामान चोरी हुआ. इसके अलावा गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये भी चोर ले गए.

अंजीर, बादाम और काजू तक नहीं छोड़ेक्वार्टर नंबर 108-डी में रहने वाले रेलवे कर्मचारी गोपाल सिंह के क्वार्टर में भी चोरी हुई. चोर यहां से करीब 2 किलो अंजीर, 2 किलो बादाम और 1 किलो काजू चोरी कर ले गए. वहीं क्वार्टर नंबर 107-डी में रहने वाले महेश चंद मीना के क्वार्टर से चांदी के दो सिक्के और 10-10 रुपये के नोटों की एक गड्डी चोरी होने की रिपोर्ट सामने आई है.

सामान बिखरा मिला, पुलिस ने शुरू की जांचकर्मचारियों के क्वार्टरों पर पहुंचने पर ताले और कुंडियां टूटी मिली, अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था और चोरी का पता चला. घटना को लेकर सुमन मीना ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. एक साथ चार सरकारी क्वार्टरों में हुई चोरी की वारदात ने रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 18:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj