सीकर मंडी में बदली तस्वीर, 31 लाख की लागत से बना पार्क खुला, 500 मीटर का है वॉकिंग ट्रैक

Last Updated:August 31, 2026, 07:32 IST
Sikar Agricultural Produce Market Park: सीकर कृषि उपज मंडी में किसानों और आमजन के लिए 31 लाख रुपए की लागत से विकसित पार्क खोल दिया गया है. 1.12 हेक्टेयर में बने इस पार्क में 500 मीटर से अधिक लंबा वॉकिंग ट्रैक तैयार किया गया है. जयपुर रोड से सटे गेट नंबर दो के पास बने पार्क का फायदा बसंत विहार, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड और जयपुर रोड क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. पहले इन इलाकों के लोगों को मॉर्निंग वॉक के लिए स्मृति वन जाना पड़ता था. पार्क में बैठने के लिए बेंच, सजावटी और छायादार पौधे लगाए गए हैं. मंडी प्रबंधन अब यहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने की तैयारी कर रहा है. मंडी सचिव सुमन चौधरी के अनुसार पार्क का प्रथम चरण पूरा हो चुका है और इसे किसानों व आमजन के लिए खोल दिया गया है.
कृषि उपज मंडी सीकर में आने वाले किसानों और आमजन के लिए राहत की खबर है. मंडी परिसर में 31 लाख रुपए की लागत से 1.12 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित पार्क को आमजन की सुविधा के लिए खोल दिया गया है. जयपुर रोड से सटे इस पार्क में 500 मीटर से अधिक लंबा वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है. इससे मंडी में आने वाले किसानों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी सुबह की सैर के लिए बेहतर स्थान मिल गया है.
मंडी प्रबंधन की ओर से पार्क को विशेष तरीके से विकसित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ किसानों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. पार्क में सजावटी और छायादार पौधे लगाए गए हैं. अब पार्क का सौंदर्य और बढ़ाने के लिए यहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना बनाई गई है. ग्रीन बेल्ट विकसित होने के बाद पार्क में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को प्राकृतिक वातावरण मिल सकेगा.
जयपुर रोड स्थित मंडी के गेट नंबर दो से सटे क्षेत्र में विकसित किए गए इस पार्क का लाभ आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों को मिल रहा है. बसंत विहार, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड और जयपुर रोड क्षेत्र के निवासियों के लिए यह पार्क सुविधाजनक स्थान बन गया है. इन क्षेत्रों के लोगों को पहले सुबह की सैर के लिए स्मृति वन जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें घर के नजदीक ही मॉर्निंग वॉक के लिए बेहतर ऑप्शन मिलेगा.
Add as Preferred Source on Google
पार्क में बनाया गया 500 मीटर से अधिक लंबा वॉकिंग ट्रैक लोगों के लिए खास होगा. पार्क शुरू होने के बाद आसपास की कॉलोनियों से सुबह के समय लोग यहां पहुंचने लगे हैं. वॉकिंग ट्रैक के साथ पार्क में बैठने के लिए बेंचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इससे बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों को सुबह की सैर के बाद आराम करने के लिए उपयुक्त स्थान मिल रहा है.
मंडी सचिव सुमन चौधरी ने बताया कि पार्क के विकास का प्रथम चरण पूरा हो चुका है और इसे किसानों तथा आमजन के लिए खोल दिया गया है. पार्क के लिए चिन्हित भूमि को चारदीवारी से कवर करवाया गया है. सुरक्षा और मजबूती के लिए चारदीवारी के ऊपर लोहे की रेलिंग भी लगाई गई है. इससे पार्क का क्षेत्र सुरक्षित रहने के साथ यहां आने वाले लोगों को व्यवस्थित वातावरण मिल सकेगा.
उन्होंने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. परिसर में अलग-अलग स्थानों पर सजावटी और छायादार वृक्ष लगाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में पार्क और अधिक हरा-भरा नजर आएगा. इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंचें लगाई गई है. मंडी प्रबंधन का प्रयास है कि पार्क को केवल वॉकिंग के लिए ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए बेहतर हरित और आरामदायक सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित किया जाए.
आने वाले समय में ग्रीन बेल्ट विकसित होने के बाद पार्क की खूबसूरती में और इजाफा होने की उम्मीद है. 1.12 हेक्टेयर में फैले इस पार्क में हरियाली बढ़ने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी स्वच्छ और शांत वातावरण मिलेगा. मंडी परिसर में इस पार्क के बनने से किसानों को राहत मिलेगी. उन्होंने बैठने के लिए एक हरी भरी जगह मिलेगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 31, 2026, 07:32 IST



