मां को घर से निकाला तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, दोस्तों संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा

Last Updated:August 31, 2026, 10:13 IST
Banswara Crime News: बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में चुलीपाड़ा निवासी बादरसिंह मुणिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मां को घर से निकालने से नाराज नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची. 20 अगस्त की रात आरोपियों ने सोते हुए बादरसिंह पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया. पुलिस ने नाबालिग बेटे सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप और बाइक बरामद कर ली है.
ख़बरें फटाफट
बांसवाड़ा में पिता की हत्या का खौफनाक राज: मां को घर से निकालने पर नाबालिग बेटे ने रची साजिश, 5 गिरफ्तार
Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुलीपाड़ा गांव में हुई एक व्यक्ति की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के नाबालिग बेटे समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस अमानवीय वारदात में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, हमले में प्रयुक्त लोहे का पाइप और लोहे का कड़ा भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है.
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गत 21 अगस्त को चुलीपाड़ा गांव के निवासी बादरसिंह मुणिया का शव उनके ही मकान के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया था. प्रथम दृष्टया शव को देखने पर मृतक के सिर, पैरों और जांघों पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट नजर आ रहे थे, जिससे हत्या की आशंका गहराई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. इसके बाद मृतक के भाई की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई.
मां को घर से निकालने की रंजिश में नाबालिग बेटे ने रची साजिशगहन पुलिस तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक बादरसिंह का नाबालिग बेटा बीते 13 अगस्त को अपने पिता के साथ हुए तीखे झगड़े के बाद घर छोड़कर चला गया था. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में नाबालिग ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसका पिता उसकी मां को लगातार प्रताड़ित करता था और उसने मां को घर से बाहर निकाल दिया था. इसी बात से बेहद नाराज होकर उसने अपने दोस्तों को इस पारिवारिक विवाद की जानकारी दी और साथियों के संग मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
सोते समय लोहे के पाइप से किया हमला, फंदे से लटकाकर हुए फरारयोजना के मुताबिक 20 अगस्त की देर रात आरोपी घर के भीतर दाखिल हुए और गहरी नींद में सो रहे बादरसिंह पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया. लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें अधमरा कर दिया गया और तत्पश्चात रस्सी का फंदा बनाकर शव को छत पर लगे लोहे के कड़े से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने गहन पूछताछ के आधार पर मामले में संलिप्त विक्रम उर्फ बोड़ा, करण, शैलेश उर्फ साइलेश, राजू उर्फ राजकुमार और अप्पू उर्फ अल्पेश को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों अजीत और अनिल की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Banswara,Banswara,Rajasthan
First Published :
August 31, 2026, 10:13 IST



