आदित्य चोपड़ा ने किया रिजेक्ट, आनंद बक्शी ने 24 बार लिखे 1 ही गाने के बोल, जतिन-ललित के म्यूजिक ने बनाया आइकॉनिक

Last Updated:August 31, 2026, 11:15 IST
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी एक फिल्म आई थी जिसने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ा था कि वो 25 साल तक पर्दे से उतरी नहीं. आपने अगर गेस कर लिया है तो चलिए बता ही देते हैं कि वो फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ है. इसका गाना है ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ आज भी चार्टबस्टर है. ये फिल्म का पहला गाना था लेकिन डायरेक्टर ने इसे एक-दो नहीं बल्कि 24 बार रिजेक्ट किया था.
काजोल का गाना आज भी सुपरहिट है.
नई दिल्ली. 90 के दशक की वो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म जो पर्दे से 25 साल तक उतरी ही नहीं. आप सबने पहली ही बार में अंदाजा लगा लिया होगा कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. जिस फिल्म का यहां जिक्र कर रहे हैं उसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इस फिल्म से जुड़े कई किस्से और कहानियां हैं और आज आपको यहां इसके एक गाने से जुड़ा मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं.
ये फिल्म जिसके बारे में आज बात कर रहे हैं वो आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ है. यशराज की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और क्लासिक फिल्मों में शामिल है. काजोल और शाहरुख खान स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के रोमांस को जितना पसंद किया गया था. उतना ही फिल्म के गानों का भी क्रेज था. हर तरफ फिल्म के गानों का खुमार था जो आज भी कायम है.
डायरेक्टर ने 24 बार रिजेक्ट किया था गाना
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को यश चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म के गानों को ऑडियंस का शानदार रिस्पांस मिला था. इस फिल्म का पहला गाना ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ था. आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म के लिए इस गाने को सबसे पहले रिकॉर्ड किया था. लेकिन डायरेक्टर ने इस गाने को एक या दो नहीं बल्कि 24 बार रिजेक्ट किया था. जी हां, आपने बिलकुल सही सुना कि आदित्य चोपड़ा ने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ को 24 बार रिजेक्ट किया था.
सुपरहिट था गाना
इस गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और आदित्य को गाने के बोल में वो फील नहीं आ रही थी जो वो फिल्म के जरिए दिखाना चाहते थे. गाना पसंद न आने पर आदित्य ने 24 बार आनंद बक्शी के बोल को रिजेक्ट किया. डायरेक्टर ने सब्र के साथ बार-बार अपने गाने में सुधार किया. आखिरकार 24 बार सुधार करने के बाद आदित्य चोपड़ा को गाना पसंद आया.
जतिन-ललित के म्यूजिक ने गाने को बनाया आइकॉनिक
गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. इसका संगीत जतिन-ललित ने दिया है और गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी. फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ये गाना आज भी काफी लोकप्रिय है. इसके बोल ने पर्दे पर अलग तरह का जादू बिखेरा था. ये गाना फिल्म की कहानी में बिलकुल सटीक बैठता है और जज्बातों को खूबसूरती से बयां करता है.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 31, 2026, 11:15 IST



