Kota Food Zone: दिनभर पढ़ाई शाम को मस्ती, लैंडमार्क सिटी बना कोटा स्टूडेंट्स का पसंदीदा स्ट्रेस बस्टर अड्डा

Last Updated:August 31, 2026, 14:17 IST
Kota Food Zone: कोटा में पढ़ाई के प्रेशर के बीच लैंडमार्क सिटी स्टूडेंट्स के लिए स्ट्रेस बस्टर हब बन चुका है. दिनभर की पढ़ाई के बाद शाम होते ही छात्र जूस, चाय, मोमोज और कैफे में दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने पहुंचते हैं.
कोटा का लैंडमार्क सिटी इलाका इन दिनों पढ़ाई के प्रेशर से जूझ रहे स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा ‘स्ट्रेस बस्टर’ हब बन चुका है. दिनभर 10 से 12 घंटे क्लासरूम और हॉस्टल के कमरों में किताबों से जूझने के बाद, शाम होते ही हजारों छात्र-छात्राएं खुद को रिफ्रेश करने इन गलियों का रुख करते हैं. जैन जूस (हेल्दी रिफ्रेशमेंट का ठिकाना) लगातार पढ़ाई के बाद दिमाग को तरोताजा करने के लिए यह स्पॉट छात्रों की पहली पसंद है। यहां अलग-अलग तरह के मौसमी और मिक्स फ्रूट जूस के साथ छात्र दोस्तों के संग दिनभर का हाल साझा करते हैं. शाम के समय यहां युवाओं की कतारें और टेबल पर होती चर्चाएं माहौल को ऊर्जावान बना देती हैं.
रजवाड़ी चाय, कोटा में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि स्ट्रेस रिलीवर है. रजवाड़ी चाय पर शाम ढलते ही छात्रों का बड़ा हुजूम उमड़ता है. कुल्हड़ वाली चाय के साथ दोस्तों का मजाक, घर की यादें और अगली क्लास की प्लानिंग सब कुछ इसी थड़ी पर शेयर होता है.
नेपाली मोमोज (तीखी चटनी के साथ शाम की गपशप) स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए यह जगह लैंडमार्क सिटी का केंद्र है. गर्मागर्म तीखे मोमोज खाते हुए छात्र अपने हेक्टिक शेड्यूल की थकान मिटाते हैं, शाम 6 से रात 9 बजे तक यहां काफी भीड़ होती है.
Add as Preferred Source on Google
वाय नॉट कैफे (गर्ल गैंग और यूथ का फेवरेट अड्डा) आरामदायक सिटिंग और बेहतरीन एंबियंस के चलते यह कैफे छात्राओं के ग्रुप्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. हॉस्टल के बोरिंग रूटीन से हटकर कुछ अच्छा खाने और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह बेस्ट स्पॉट माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 31, 2026, 14:17 IST



