Rajasthan

Karauli News: सपोटरा के वन क्षेत्र में किले की दीवार पर दिखा लेपर्ड, साथ में दो शावक, इलाके में दहशत

Last Updated:September 07, 2026, 13:05 IST

Karauli News:करौली के सपोटरा स्थित किला वन क्षेत्र में लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ नजर आने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. किले की दीवार पर लेपर्ड दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग ने दो टीमें तैनात कर निगरानी और गश्त बढ़ा दी है. विभाग ने लोगों से जंगल और किला वन क्षेत्र में जाने से बचने तथा लेपर्ड दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है.करौली में लेपर्ड और दो शावकों की आहट से दहशत, किला क्षेत्र में दो टीमें तैनातZoom

करौली. जिले के सपोटरा उपखंड स्थित किला वन क्षेत्र में लेपर्ड और उसके दो शावकों का मूवमेंट सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. किले की दीवार पर लेपर्ड दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल निगरानी बढ़ा दी है. वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग की दो टीमें किला क्षेत्र में तैनात की गई हैं. दोनों टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार गश्त कर लेपर्ड और शावकों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं.

लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए. किला वन क्षेत्र में तैनात वनकर्मी दिन-रात गश्त कर संभावित स्थानों पर निगरानी कर रहे हैं. टीमों का प्रयास है कि लेपर्ड की गतिविधियों का पता लगाया जा सके और उसे आबादी क्षेत्र से दूर रखा जाए. वन विभाग के कार्मिकों ने लेपर्ड के आबादी की तरफ आने की आशंका को देखते हुए उसे जंगल की ओर रखने के लिए पटाखे भी चलाए. किले की दीवार पर लेपर्ड के साथ दो शावकों के दिखाई देने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने जंगल और किला वन क्षेत्र की ओर जाना काफी कम कर दिया है.

आबादी की ओर आने की आशंका से बढ़ी चिंताकिला वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि यदि लेपर्ड जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र की ओर आ गया तो परेशानी बढ़ सकती है. इसी आशंका के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. हालांकि वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल मीना और नाका प्रभारी राजेश मीना ने बताया कि लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना के बाद किला क्षेत्र में दो टीमें तैनात की गई हैं. टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं, वनकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

वन विभाग ने लोगों से किला वन क्षेत्र और आसपास के जंगल में जाने से बचने की अपील की है. विभाग ने विशेष रूप से लोगों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है. साथ ही लेपर्ड दिखाई देने पर उसके करीब जाने, उसे घेरने या छेड़ने का प्रयास नहीं करने को कहा गया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर लेपर्ड नजर आए तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 13:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj