कई एक्टर्स ने किया रिजेक्ट, सेट पर डायरेक्टर ने अक्षय को सुनाई दूसरी फिल्म की कहानी, मिनटों में बने साइको विलेन

Last Updated:September 07, 2026, 16:30 IST
प्रियदर्शन ने 18 साल के ब्रेक के बाद अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम किया. हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, गरम मसाला, दे दना दन जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वाली इस जोड़ी ने दोबारा भूत बंगला में काम किया था. भूत बंगला में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ सितारों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और अब डायरेक्टर अक्षय कुमार के साथ लीक से हटकर फिल्म ला रहे हैं. वो क्राइम थ्रिलर फिल्म हैवान बना रहे हैं जिसमें अक्षय विलेन के रोल में दिखेंगे.
नई दिल्ली.प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के जरिए अक्षय और सैफ अली खान को कई साल बाद पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलने वाला है. दोनों ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में साथ काम किया था और अब वो एक बार फिर हैवान में दिखने वाले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की कास्टिंग का किस्सा भी काफी दिलचस्प है.
प्रियदर्शन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म में सैफ अली खान को पहले फाइनल कर लिया गया था, लेकिन विलेन के लिए खोज जारी थी. उन्होंने यह भी बताया कि विलेन को खोजना मुश्किल था, क्योंकि कई एक्टर्स ने इस रोल को करने से मना कर दिया था. उन्होंने कई स्टार्स को विलेन का रोल ऑफर किया था लेकिन लोगों ने मना कर दिया.
डायरेक्टर कहते हैं, ‘पहले आप तय करते हैं कि आपको स्क्रिप्ट में किसे लाना है और फिर सोचते हैं कि कैरेक्टर में कौन फिट बैठता है. साथ ही, आप इस तरह की फिल्म की मार्केट वैल्यू पर भी विचार करते हैं. कास्टिंग के दौरान ये सभी बातें मायने रखती हैं’. उनका कहना है कि उन्होंने सैफ अली खान को पहले से कंफर्म कर लिया था, लेकिन अक्षय की एंट्री उनके लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं थी.
Add as Preferred Source on Google
वो बताते हैं, ‘मैंने सैफ को पहले कन्फर्म किया था. मैंने कई लोगों से विलेन के रोल के लिए बात की थी, लेकिन सभी ने इस रोल के लिए मना कर दिया. प्रियदर्शन ने भी बताया कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार से इस तरह के रोल का जिक्र किया था’.
प्रियदर्शन बताते हैं, ‘जब मैं अक्षय के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने यूं ही एक्टर से कहा कि मैं साइको किरदार की तलाश में हूं और कई लोग इसके लिए मान नहीं रहे हैं. उन्होंने तुरंत कहा, ‘मैं करूंगा’.
प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैंने सोचा अगर वो ये करने के लिए तैयार हैं तो ठीक है. मुझे अपनी फिल्म में एक दूसरा ही अक्षय कुमार देखने को मिलेगा, जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा. इसी बात ने मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटेड किया.’
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार उनसे अक्सर कहते थे कि वे फिल्म में साइको का किरदार निभाना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझसे पूछें तो सैफ और अक्षय के साथ ये फिल्म प्लान नहीं की गई थी, लेकिन ऐसा हो गया’.
अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की इस साल दो फिल्में रिलीज हुईं. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड थे और अब हैवान की रिलीज से पहले भी बज बना हुआ है. हैवान में अक्षय कुमार कॉमेडी करते नहीं दिखेंगे बल्कि उनका एक नया रंग देखने को मिलेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 07, 2026, 16:30 IST



