Rajasthan

रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल, अस्पताल पहुंचकर शेखावत ने जाना हाल

Last Updated:September 08, 2026, 10:08 IST

Ramdevra Yatra Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे जातरुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार देर रात बालेसर क्षेत्र में पलट गई. आगोलाई के पास तोलेसर फांटा पर हुए हादसे में करीब 15 से 20 श्रद्धालु घायल हो गए. सूचना पर बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. गंभीर घायलों समेत कुछ अन्य को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रात करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. प्रारंभिक तौर पर हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है.बालेसर में रामदेवरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 जातरू घायल, मची अफरा-तफरीZoomरामदेवरा जा रहे जातरुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 श्रद्धालु घायल

जोधपुर. बाबा रामदेव के दर्शन की आस्था लेकर मध्यप्रदेश के राजगढ़ से रामदेवरा जा रहे जातरुओं का सफर सोमवार देर रात दर्दनाक हादसे में बदल गया. बालेसर क्षेत्र में आगोलाई के निकट तोलेसर फांटा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 15 से 20 जातरू घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही बालेसर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों समेत कुछ अन्य श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी रात करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उपचार की जानकारी ली. राहत की बात है कि प्रारंभिक तौर पर हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है.

राजगढ़ से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे. सोमवार देर रात उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली आगोलाई के पास तोलेसर फांटा पहुंची. इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया.

रात एक बजे अस्पताल पहुंचे शेखावत

हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत रात करीब एक बजे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी. शेखावत ने घायलों के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से भी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर फीडबैक लिया. मंत्री ने चिकित्सकों को उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखने और सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. अस्पताल प्रशासन ने घायलों की स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में उन्हें जानकारी दी.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किस वजह से अनियंत्रित हुई. समाचार लिखे जाने तक हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं थी. पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 10:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj