1908 में बना राधा विहारी मंदिर आज भी है खास, जानिए धौलपुर की इस धरोहर की कहानी

Last Updated:September 08, 2026, 12:54 IST
Dholpur Historic Radha Bihari Temple: धौलपुर शहर की ऐतिहासिक विरासत में करीब 118 साल पुराना राधा विहारी मंदिर आज भी अपनी धार्मिक आस्था और रियासतकालीन स्थापत्य कला के लिए खास पहचान रखता है. जिला मुख्यालय पर स्थित इस मंदिर का निर्माण धौलपुर रियासत के महाराज राना रामसिंह ने वर्ष 1908 में करवाया था. मंदिर को धौलपुर के प्रसिद्ध लाल और सफेद बलुआ पत्थरों से तैयार किया गया है. इसकी दीवारों पर पत्थरों को तराशकर बनाई गई आकृतियां और नक्काशी इसकी खूबसूरती बढ़ाती हैं. मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं. इतिहासकार अरविंद शर्मा के अनुसार महाराज राना रामसिंह खुद भी यहां दर्शन के लिए आते थे. राजमहल के नजदीक बना यह मंदिर आज धौलपुर की धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक गौरव का भी प्रतीक है.
धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें और प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जो आज भी रियासतकाल की याद दिलाते हैं. इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में जिला मुख्यालय स्थित राधा बिहारी मंदिर की अपनी अलग पहचान है. करीब 118 साल पुराना यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी खूबसूरत स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है. राधा विहारी मंदिर का निर्माण धौलपुर रियासत के महाराज राना रामसिंह ने वर्ष 1908 में करवाया था.
मंदिर का निर्माण धौलपुर के प्रसिद्ध लाल और सफेद बलुआ पत्थर से किया गया है. मंदिर की दीवारों पर पत्थरों को तराशकर कई सुंदर आकृतियां और कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है. मंदिर की बनावट में रियासतकालीन स्थापत्य कला की साफ झलक देखने को मिलती है. इतिहासकार अरविंद शर्मा बताते हैं कि धौलपुर जिला मुख्यालय पर रियासत युग के कई ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं.
महाराज राणा राम सिंह ने मंदिर का कराया था निर्माण
उन्हाेंने बताया कि भगवान नरसिंह जी का मंदिर, ऐतिहासिक चोपड़ा मंदिर और निहालेश्वर मंदिर प्रमुख हैं. इन्हीं ऐतिहासिक मंदिरों में राधा विहारी मंदिर भी एक प्रतिष्ठित मंदिर है. अरविंद शर्मा ने बताया महाराज राणा राम सिंह ने इस मंदिर का निर्माण राजमहल के बिल्कुल नजदीक करवाया था. महाराज स्वयं भी यहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन करने के लिए आते थे. इससे यह मंदिर उनके धार्मिक और आध्यात्मिक लगाव को भी दर्शाता है.
मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं
मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक और भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की प्राचीन बनावट और पत्थरों पर की गई नक्काशी को भी देखते हैं. राधा विहारी मंदिर आज धौलपुर की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. करीब 118 वर्षों से यह मंदिर लोगों की आस्था और शहर के गौरव का केंद्र बना हुआ है. इसकी पुरानी दीवारें, लाल-सफेद पत्थरों की खूबसूरत बनावट और रियासतकालीन कला धौलपुर के समृद्ध इतिहास की कहानी बयां करती है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
September 08, 2026, 12:54 IST



