पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहे नेशनल अवॉर्डस, नई लोकेशन पर ‘रईस’ डायरेक्टर ने उठाए सवाल- ‘गुजरात ही क्यों?’

Last Updated:September 08, 2026, 15:53 IST
National Awards: 72 साल में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली में आयोजित नहीं होंगे. इस बार ये सम्मान समारोह गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा. 72 साल में पहली बार ये परंपरा टूटी है तो इसपर सवाल भी उठ रहे हैं. शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म ‘रईस’ के डायरेक्टर ने गुजरात में अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने पर सवाल खड़े किए. वो पूछते हैं कि गुजरात ही क्यों. अगर अवॉर्ड फंक्शन को बाहर आयोजित करना तो अन्य किसी शहर में क्यों नहीं किया गया.
डायरेक्टर ने खड़े किए सवाल.
नई दिल्ली. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में पहली बार बड़ा बदलाव हो रहा है. 72 साल के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स देश की राजधानी दिल्ली के बाहर आयोजित होने जा रहे हैं. सिनेमा जगत का यह सबसे बड़ा आयोजन इस बार दिल्ली से दूर गुजरात में होगा. इस बड़े ऐलान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अंदर से सवाल भी उठ रहे हैं. ‘रईस’ के निर्देशक राहुल ढोलाकिया ने तीखे सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर गुजरात को ही क्यों चुना गया. वो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहते हैं कि जिन राज्यों का सिनेमा के प्रति योगदान ज्यादा रहा है उनका चयन होना चाहिए था.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होगा, जिसे पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था. 72 साल पुरानी परंपरा में यह एक बड़ा बदलाव है. हालांकि, इस फैसले को लेकर ‘रईस’ के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने सवाल उठाए हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने पूछा कि अगर अवॉर्ड सेरेमनी को दिल्ली से बाहर ले जाने का फैसला किया गया था, तो गुजरात को ही क्यों चुना गया? उनका कहना है कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु या हैदराबाद जैसे ऐसे राज्य या शहर भी चुने जा सकते थे, जिनका भारतीय सिनेमा से गहरा रिश्ता रहा है.
‘रईस’ डायरेक्टर ने उठाए सवाल
शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म ‘रईस’ के निर्देशक अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘मुझे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के दिल्ली में आयोजित होने से कोई खास लगाव नहीं है, लेकिन मैं समारोह को गुजरात ले जाने के फैसले पर सवाल जरूर उठाता हूं. गुजरात ही क्यों? अगर अवॉर्ड समारोह को किसी दूसरे शहर या राज्य में ले जाने की परंपरा शुरू की जा रही है, तो यह सम्मान ऐसे राज्य को क्यों नहीं दिया गया, जिसने सिनेमा में योगदान दिया है? जैसे महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु. यहां तक कि हैदराबाद जैसे शहर को भी चुना जा सकता था. गुजरात ही क्यों?’
I have no particular love lost for Delhi hosting the National Film Awards, but I question the shift to Gujarat. Why Gujarat? Why are you are breaking the tradition of presenting the award in another city/ state- then why not give that honor to a state that has contributed to…



