National

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश, हिरासत में दो लोग, एक पास PMO की फर्जी आईडी, दूसरे के पास बंदूक

होमताजा खबरदेश

PMO की फर्जी आईडी, साथ में गनमैन… PM के मुंबई इवेंट से पहले सुरक्षा में सेंध

Last Updated:September 08, 2026, 18:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. यहां मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया. 24 वर्षीय रोहन पारेख कथित तौर पर खुद को पीएमओ का अधिकारी बता रहा था, लेकिन उसके पास मिला पहचान पत्र जांच में फर्जी पाया गया. उसके साथ मौजूद एक बॉडीगार्ड के पास से बंदूक बरामद हुई है. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है.PMO की फर्जी आईडी, साथ में गनमैन... PM के मुंबई इवेंट से पहले सुरक्षा में सेंधZoomमुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने है. पीएम मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. हालांकि इस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से एक युवक कथित रूप से खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ का अधिकारी बता रहा था, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उसके दावे पर संदेह पैदा हो गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. वह एक बड़े व्यापारी का बेटा है. कल शाम 5.30 बजे वह बांद्रा के एक बड़े मॉल में जाने की कोशिश में था. रोहन के कहा कि वो अपने बॉडीगार्ड के साथ अंदर जाएगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोका था. रोहन ने पुलिस को पीएमओ का एक आईडी कार्ड भी दिखाया था और कहा था कि वो अपने बॉडीगार्ड के साथ ही अंदर जाएगा. जांच में पीएमओ का आईडी कार्ड फर्जी निकला.  रोहन पारेख के साथ मौजूद उसके एक बॉडीगार्ड के पास से बंदूक भी बरामद की गई है. बॉडीगार्ड के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है. पुलिस ने फर्जी आईडी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों की गतिविधियों और दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. अब मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक फर्जी पीएमओ पहचान पत्र के साथ कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा और उसके साथ मौजूद व्यक्ति के पास मिला हथियार किस लाइसेंस और किस मकसद से रखा गया था.

जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि दोनों आरोपियों का कार्यक्रम में पहुंचने का मकसद क्या था और क्या उन्होंने किसी तरह की विशेष पहुंच हासिल करने की कोशिश की थी. मामले में आगे की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और दोनों लोगों की भूमिका को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पीएम मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं. इस कार्यक्रम का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले फर्जी पहचान पत्र और हथियार से जुड़े इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं. हालांकि, पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

About the Authorसाद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

September 08, 2026, 16:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj