एनकाउंटर से पहले IPS MN दिनेश ने कैलादेवी से मांगी मन्नत, सफलता के बाद जवानों संग पैदल पहुंचे दरबार

Last Updated:September 08, 2026, 18:45 IST
Suraj Dacoit Encounter: डकैत सूरज माली के एनकाउंटर के बाद पुलिस की सामूहिक पदयात्रा ने आम लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश दिया. उस दौर में डकैतों के आतंक से परेशान लोगों को पुलिस की कार्रवाई से राहत मिली थी. यही वजह है कि करौली में आज भी एम.एन. दिनेश के कार्यकाल और उनकी उस पदयात्रा की चर्चा होती है.
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कैलादेवी आस्थाधाम से चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रहे डकैतों की भी गहरी आस्था जुड़ी रही है. कहा जाता है कि उस दौर के खूंखार डकैत भी मां कैलादेवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते थे. मनोकामना पूरी होने पर मंदिर में घंटा चढ़ाने की परंपरा भी उनके बीच रही.
इतना ही नहीं, करौली में डकैतों के खिलाफ अभियान चलाने वाले तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी एम.एन. दिनेश की आस्था भी मां कैलादेवी से जुड़ी रही. बताया जाता है कि उन्होंने एक खतरनाक डकैत के एनकाउंटर से पहले मां कैलादेवी से मन्नत मांगी थी. डकैत का एनकाउंटर होने के बाद उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी होने पर करौली से कैलादेवी मंदिर तक पुलिस जवानों के साथ पदयात्रा की थी.
करौली के रिटायर्ड थानेदार राजेंद्र सिंह बताते हैं कि एक समय करौली जिले में डकैतों का काफी वर्चस्व था. चंबल के बीहड़ों में सक्रिय कई डकैतों की धार्मिक आस्था भी थी और वे मंदिरों में दर्शन के लिए जाते थे. इनमें कैलादेवी मंदिर विशेष आस्था का केंद्र रहा.
Add as Preferred Source on Google
राजेंद्र सिंह के मुताबिक, डकैत अपनी मनोकामना पूरी होने पर कैलादेवी मंदिर में घंटा चढ़ाते थे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 के आसपास, जब वे कुड़गांव थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, उस समय तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एम.एन. दिनेश ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से खतरनाक डकैत सूरज माली का एनकाउंटर किया था.एनकाउंटर के बाद एसपी एम.एन. दिनेश ने करौली से कैलादेवी मंदिर तक पुलिस फोर्स के साथ पदयात्रा की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान उनके साथ रहे.
राजेंद्र सिंह का कहना है कि एम.एन. दिनेश करौली के सबसे सफल पुलिस अधीक्षकों में शामिल रहे. उनके कार्यकाल के दौरान जिले में डकैतों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया गया और कई कुख्यात डकैतों का सफाया हुआ.उन्होंने बताया कि सूरज माली सहित कई डकैतों के खिलाफ कार्रवाई से क्षेत्र में डकैतों का आतंक काफी हद तक खत्म हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली.
करौली के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चतुर्वेदी बताते हैं कि एम.एन. दिनेश बेहद दबंग और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी रहे हैं. जब वे करौली के पुलिस अधीक्षक थे, उस समय जिले में कई डकैत गिरोह सक्रिय थे.उनके मुताबिक, उस एसपी दिनेश ने डकैतों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और लगातार कार्रवाई करते हुए उनके खौफ को खत्म किया. इसी दौरान खतरनाक डकैत सूरज माली पुलिस के निशाने पर आया. उस दौर में डकैत सूरज माली का बड़ा गिरोह सक्रिय था. कहा जाता था कि वह अपनी सुरक्षा और जान बचाने के लिए मां कैलादेवी से मनौती मांगता था.
जब तत्कालीन एसपी एम.एन. दिनेश को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी मां कैलादेवी से इस गिरोह के सफाए की मन्नत मांगी. बाद में सूरज माली का एनकाउंटर हुआ. इसके बाद अपनी मनोकामना पूरी होने पर एम.एन. दिनेश करीब 250 से 300 पुलिस जवानों के साथ करौली से कैलादेवी मंदिर तक पदयात्रा पर निकले.बताया जाता है कि पदयात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने पुलिस टीम का जगह-जगह स्वागत भी किया. था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 08, 2026, 18:45 IST



