Rajasthan

Kota News: कोटा में सुबह-सुबह पैंथर का खौफ, 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

Last Updated:September 08, 2026, 18:09 IST

कोटा के सीबी गार्डन में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर पैंथर दिखाई दिया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. विशेषज्ञों ने ट्रेंकुलाइज कर पैंथर को बेहोश किया और नीचे लगाए गए जाल की मदद से उसे सुरक्षित उतार लिया, बाद में पैंथर को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया.सुबह-सुबह कोटा के सीबी गार्डन में घुसा पैंथर, 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ाZoom

कोटा. सीबी गार्डन में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने गार्डन में एक पैंथर को देखा. पैंथर करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था. जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हर किसी की नजर पेड़ पर बैठे पैंथर पर टिकी थी. वन्यजीव की मौजूदगी से गार्डन में डर का माहौल बन गया और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. पैंथर के गार्डन में होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सबसे पहले आसपास के इलाके को खाली कराया और लोगों को पैंथर से दूर रहने की हिदायत दी.

गार्डन में लोगों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो. इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने पेड़ पर बैठे पैंथर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी. करीब 50 फीट की ऊंचाई पर बैठे पैंथर को सुरक्षित नीचे उतारना वन विभाग की टीम के लिए बड़ी चुनौती थी. टीम ने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू की तैयारी की. पेड़ के नीचे सुरक्षा के लिए जाल लगाया गया, ताकि ट्रेंकुलाइज किए जाने के बाद पैंथर नीचे गिरने पर घायल न हो.

ट्रेंकुलाइज कर जाल में सुरक्षित उतारा

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विशेषज्ञ टीम ने ट्रेंकुलाइज गन की मदद से पैंथर को बेहोश किया. कुछ देर बाद बेहोशी का असर होने पर पैंथर पेड़ से नीचे गिरने लगा. नीचे पहले से लगाए गए जाल ने पैंथर को सुरक्षित संभाल लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया. सुरक्षित रेस्क्यू के बाद पैंथर को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया. वन विभाग की टीम उसके स्वास्थ्य की जांच कर रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद गार्डन में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

आबादी वाले इलाके में वन्यजीवों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

सीबी गार्डन जैसे शहर के बीचों-बीच स्थित इलाके में पैंथर की मौजूदगी ने एक बार फिर वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि वन विभाग की सतर्कता और सावधानी से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते पैंथर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

September 08, 2026, 18:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj