Rajasthan

Jodhpur News: मसूरिया बाबा मंदिर में भादवा मेले की तैयारियां तेज, बड़े घोड़े और ध्वज पर रहेगा प्रतिबंध

Last Updated:September 06, 2026, 12:29 IST

Bhadva Fair In Jodhpur: भादवा मेले के औपचारिक शुभारंभ से पहले ही जोधपुर के मसूरिया बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी और गुरु बालीनाथ की समाधि के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बड़े कपड़े के घोड़े और ऊंची ध्वजाएं ले जाने पर रोक लगाई गई है.

जोधपुर. जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेवजी के अंतर्राज्यीय भादवा मेले को लेकर मसूरिया बाबा मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. बाबा की बीज पर 13 सितंबर को मेले का विधिवत शुभारंभ होगा, लेकिन उससे पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना शुरू हो गया है. मसूरिया मंदिर में बाबा रामदेवजी के गुरु बालीनाथ की समाधि के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में जातरू पहुंच रहे हैं. इस बार मेला समाप्त होने तक 25 से 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना जताई जा रही है.

भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मसूरिया मंदिर परिसर में बड़े कपड़े के घोड़े और बड़ी ध्वजा लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र राखेचा अनुसार मंदिर परिसर में लाइटिंग और बिजली के तार लगे होने के कारण लोहे या बांस के ऊंचे डंडों पर लगे बड़े झंडे और ध्वज सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं. इसी वजह से मुख्य द्वार पर ही बड़े घोड़े और ऊंचे ध्वज लेकर आने वाले संघों व जातरुओं को रोका जा रहा है. ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था और सुरक्षा में सहयोग की अपील की है.

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने की श्रद्धालुओं से सहयोग की अपीलबाबा रामदेव मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शिवजी दैया और कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा ने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी जातरुओं और श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर परिसर में बड़े घोड़े और ऊंचे ध्वज लेकर प्रवेश नहीं करें तथा ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं में सहयोग करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से बाबा के दर्शन कर सकें.

रोजाना हजारों श्रद्धालु लगा रहे बाबा के दरबार में धोकमसूरिया मंदिर में इन दिनों सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं.सुबह करीब चार बजे से दर्शन शुरू होने के बाद रात 12 बजे तक बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. सुबह और शाम के समय भीड़ सबसे अधिक देखी जा रही है. मंदिर में धोक लगाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगे रामदेवरा के लिए रवाना हो रहे हैं. बाबा की बीज से एक सप्ताह पहले ही मसूरिया क्षेत्र में भादवा मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है और मुख्य मार्गों पर बाबा के जयकारों के साथ ध्वजा लिए श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

जगह-जगह भंडारे, चिकित्सा शिविर और विश्राम की व्यवस्थाश्रद्धालुओं की सेवा के लिए जोधपुर से लेकर रामदेवरा मार्ग तक कई स्थानों पर भंडारे, चिकित्सा शिविर और विश्राम स्थल संचालित किए जा रहे है. पैदल यात्रा कर रहे जातरुओं के लिए ठंडे पेयजल, कूलर और भोजन की व्यवस्था की गई है. चिकित्सा शिविरों में पैरों में छाले, दर्द और थकान से परेशान यात्रियों को मरहम-पट्टी, दवाइयां और अन्य उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. वहीं रात के समय श्रद्धालुओं के ठहरने और आराम करने के लिए भी विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

September 06, 2026, 12:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj