Rahul Roy Ex Wife: राहुल रॉय प्यार को तरसे, Ex-वाइफ के नाम की थी संपत्ति, भाई से 30 लाख का विवाद, आज न बच्चे हैं न हमसफर

Last Updated:September 09, 2026, 12:37 IST
Rahul Roy ex Wife Rajlaxmi: आशिकी फिल्म से रातोंरात छा जाने वाले राहुल रॉय की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही. उन्होंने जवानी के दिनों में ही बेरोजगारी को झेला तो पर्सनल लाइफ में भी तड़पना पड़ा. तो ब्रेन स्ट्रोक के चलते हेल्थ इशुज भी रहे. आशिकी में अनु अग्रवाल के साथ राहुल रॉय की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी लेकिन क्या आप उनकी असल लवस्टोरी जानते हैं. और ऐसा क्या हुआ था कि दोनों का तलाक हो गया. चलिए बताते हैं.
महेश भट्ट की 1990 की हिट फिल्म आशिकी से राहुल रॉय एक बड़े स्टार के रूप में उभरे थे. मगर फिर कुछ फ्लॉप फिल्मों के चलते 30 की उम्र तक राहुल रॉय का करियर ढलान पर आ गया और एक वक्त ऐसा आया कि वह इंडस्ट्री से ओझल हो गए. बिग बॉस जैसा शो जीता जरूर लेकिन हिट कमबैक को तरसे.
हाल में ही राहुल रॉय के शादी ब्याह में परफॉर्म करने के वीडियो सामने आए. जिसे देख लोग उनकी आर्थिक तंगी की बात करने लगे. लेकिन क्या आप जानते हैं जब राहुल रॉय का तलाक हुआ तो उन्होंने अपनी संपत्ति एक्स वाइफ को दे दी थी. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
राहुल रॉय राजलक्ष्मी खानविलकर की लवस्टोरी: हाल में ही राहुल रॉय ने इंटरव्यू में ब्रेन स्ट्रोक, आर्थिक हालत और एक्स वाइफ राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ तलाक व रिश्ते पर बातचीत की. राहुल रॉय और राजलक्ष्मी खानविलकर की मुलाकात 1998 में एक पार्टी में हुई. तब तक राहुल रॉय 1990 की आशिकी की वजह से एक जाना पहचाना नाम बन चुके थे. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
Add as Preferred Source on Google
वहीं राजलक्ष्मी मॉडलिंग जगत से आती हैं. उन्होंने सुपरमॉडल के रूप में अपना करियर संवारा और नाम कमाया. मगर वह उस वक्त अपनी पहली शादी टूट जाने से भी अकेली थीं. राजलक्ष्मी खानविलकर के एक्स हसबैंड कोई और नहीं बल्कि समीर सोनी हैं जो अब नीलम कोठारी के पति हैं. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
राजलक्ष्मी खानविलकर और राहुल रॉय की दोस्ती कुछ मुलाकातों में ही पक्की हो चुकी थी. दोनों एक दूसरे के लिए खास कनेक्शन फील करते थे. जल्द ही दोनों ने इस प्यार को नाम दिया और साल 2000 आते आते शादी के बंधन में बंध गए. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था लेकिन पति-पत्नी के बीच तब हलचल शुरू हुई जब राजलक्ष्मी खानविलकर ने भारत से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने का तय किया. वह अपने बिजनेस के चलते वहां रिलोकेट हो गईं. शुरुआत में राहुल भी उनके साथ गए और उनकी सेट-अप में मदद की. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
राहुल रॉय को ऑस्ट्रेलिया से खुद के लिए अवसर नहीं मिल रहे थे. ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह भारत वापस आएंगे. ये वो वक्त है जब उन्होंने साल 2006 में बिग बॉस भी जीता. हालांकि इस बड़ी जीत के बाद वह वह करियर में कुछ बड़ा हासिल नहीं कर पा रहे थे. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
साल 2020 में राहुल रॉय कारगिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तब अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और वह पूरा हिल गए. वह न तो ठीक से बोल पा रहे थे न चल पा रहे थे. वह तब तक पत्नी से भी अलग हो चुके थे. इसका कारण था दूरियां. लॉन्ग डिस्टेंस की वजह से राहुल और राजलक्ष्मी दोनों ही इस रिश्ते को निभा नहीं पा रहे थे. (फोटो क्रेडिट: moneycontrol)
दोनों ने साल 2014 में 14 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया था. हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय ने तलाक और एनिमनी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद उन्होंने अपनी मुख्य संपत्ति राजलक्ष्मी के नाम कर दी, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ गईं. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
राहुल रॉय और राजलक्ष्मी के कोई बच्चे नहीं है. इस पर वह बताते हैं कि दोनों के कोई बच्चे नहीं थे, इसलिए आपसी सहमति से अलग होना थोड़ा आसान रहा. एक्टर ने अपनी आर्थिक हालत पर बताया कि अपने भाई से जुड़े 30 लाख रुपये के पुराने कानूनी विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. इलाज के खर्च और पूर्व पत्नी को संपत्ति देने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
राहुल रॉय ने बताया कि उन्हें अब 2 से 4 लाख रुपये एक इवेंट से मिलते हैं. जिंदगी को फिर से शुरू करने को लेकर उन्होंने TOI से कहा कि अब मैं 60 का हो गया है. पिछले 5 सालों में बहुत उतार चढ़ाव आए और मैं पूरी तरह टूट गया था. मेरे पास न काम था न शारीरिक रूप से ठीक था. अगर ये सब न हुआ होता था शायद मैंने थोड़ा अच्छा किया होता. खैर मैं खुश हूं. उन लोगों का शुक्रगुजार हूं जो मुझपर ट्रस्ट करते हैं. (फोटो क्रेडिट: Insta/RahulRoy)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 09, 2026, 12:37 IST



