जयपुर सेंट्रल पार्क अपहरण प्रयास

Last Updated:September 10, 2026, 13:36 IST
Jaipur Central Park Mercedes Kidnapping Attempt: जयपुर के सेंट्रल पार्क से मर्सिडीज कार में सीए राजीव जैन के अपहरण का प्रयास किया गया. आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर बदमाशों की कार एक बाइक को टक्कर मारकर नाले में पलट गई, जिसके बाद दोनों आरोपी नकली पिस्तौल और चाकू छोड़कर फरार हो गए. SHO आमेर राजेन्द्र गोदारा मौके पर पहुंचे और पीड़ित ने अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
ख़बरें फटाफट
मर्सिडीज में सीए का अपहरण, पीछा करते-करते आमेर में पलटी कार; नकली पिस्तौल छोड़ भागे आरोपी
Jaipur: राजधानी जयपुर के पॉश इलाके सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव जैन के अपहरण का एक और सनसनीखेज और फिल्मी वाकया सामने आया है. बदमाशों ने दिनदहाड़े सेंट्रल पार्क से सीए को जबरन एक लग्जरी मर्सिडीज कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की. इस दौरान शहर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी. अपहरणकर्ताओं की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर एक बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर पलट गई और सीधे नाले में जा गिरी. गाड़ी पलटने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए.
हादसे और अपहरण की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. SHO आमेर राजेन्द्र गोदारा अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज कार की तलाशी ली, जिसके अंदर से एक नकली पिस्तौल और चाकू बरामद किया गया है. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए इस नकली हथियार का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.
पीड़ित के बयान और अशोक नगर थाने में मामला दर्जघटना के बाद पीड़ित राजीव जैन ने आपबीती बताते हुए कहा कि कार में दो आरोपी सवार थे जो वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए. अपहरणकर्ताओं ने पूरी प्लानिंग के साथ लग्जरी कार का इस्तेमाल कर इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में पीड़ित ने अशोक नगर थाने पहुंचकर पूरे मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस अब अशोक नगर और आमेर थाना पुलिस संयुक्त रूप से इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 10, 2026, 13:36 IST



