Rajasthan

पाली के वो 5 इलाके जहां जमीन खरीदना बन सकता है फायदे का सौदा, तेजी से बढ़ रही डिमांड से रिटर्न की उम्मीद

Last Updated:September 10, 2026, 12:42 IST

Pali Real Estate Investment: पाली में रियल एस्टेट का दायरा बढ़ने के साथ जमीन में निवेश को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है. अगर आप पाली में प्लॉट या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लोकेशन, सड़क कनेक्टिविटी, आसपास की सुविधाओं और भविष्य के विकास को जरूर देखें. पाली के 5 ऐसे इलाकों पर नजर डालते हैं, जहां बढ़ती गतिविधियों के कारण आने वाले समय में प्रॉपर्टी की मांग और कीमत बढ़ने की संभावना है.

पाली जिले का रोहट इलाका आज प्रॉपर्टी मार्केट में सबसे तेज़ी से उभरता हुआ केंद्र बन चुका है. अपनी ऐतिहासिक पहचान और ओम बन्ना (बुलेट बाबा) मंदिर की वजह से मशहूर रोहट, जोधपुर-पाली हाईवे पर होने के कारण रणनीतिक रूप से बेहद अहम है. यहाँ प्रस्तावित विकास कार्यों और पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए आवासीय और कमर्शियल दोनों तरह की जमीनों की मांग आसमान छू रही है. अगर आप लंबी अवधि के लिए सुरक्षित और बंपर रिटर्न चाहते हैं.

पाली और जोधपुर की सीमा से सटा कांकाणी इलाका कनेक्टिविटी के मामले में पहली पसंद बनता जा रहा है. फोरलेन हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहाँ से पाली और जोधपुर दोनों ही शहरों तक पहुँचना बेहद आसान है. यही वजह है कि यहाँ कई नई टाउनशिप और रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स तेज़ी से आकार ले रहे हैं. रोहट से बेहद नज़दीक होने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते कांकाणी में आज ज़मीन खरीदना भविष्य में कई गुना रिटर्न देने का माद्दा रखता है.

पाली का यह हिस्सा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और पाली-मारवाड़ नोड के चलते औद्योगिक क्रांति का गवाह बन रहा है. कॉरिडोर के आसपास की जमीनों के दाम लॉजिस्टिक्स हब, वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क बनने की वजह से तेज़ी से बढ़ रहे हैं. इस ज़ोन में आने वाले गाँव और ज़मीनें निवेशकों को बहुत कम समय में भारी रिटर्न देने का दम रखती हैं, क्योंकि यहाँ रोज़गार के साथ-साथ बुनियादी ढांचा बहुत तेज़ी से विकसित हो रहा है.

Add as Preferred Source on Google

रोहट तहसील के अंतर्गत आने वाला ‘निंबली उरा’ इलाका हाल के वर्षों में बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के बाद तेज़ी से चर्चा में आया है. रोहट और जोधपुर-पाली हाईवे से बिल्कुल पास स्थित होने के कारण यहाँ बड़े-बड़े लैंड बैंक खरीदे जा रहे हैं. शांत वातावरण, चौड़ी सड़कें और भविष्य में बड़े संस्थानों की संभावनाओं को देखते हुए यह इलाका उन लोगों के लिए सबसे मुफ़ीद है जो कम बजट में बड़ी ज़मीन या फार्महाउस के लिए निवेश करना चाहते हैं.

पाली शहर की सीमा से सटे जाडान और गुंदोज का इलाका शहर के प्राकृतिक विस्तार का मुख्य केंद्र बन चुका है. मारवाड़ जंक्शन और पाली शहर दोनों को जोड़ने वाले इस बेल्ट पर हाल के सालों में बुनियादी सुविधाओं का बहुत तेज़ी से विस्तार हुआ है. जो लोग पाली शहर के करीब रहते हुए शांत वातावरण में मकान बनाना चाहते हैं या प्लॉट में पैसा लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह इलाका बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ सुरक्षित निवेश का बेहतरीन विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 10, 2026, 12:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj