सर, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था…तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के अग्रेशन की अंपायर से की शिकायत

होमखेलक्रिकेट
‘मेरे साथ भी ऐसा हुआ था’, तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की अंपायर से की शिकायत
Last Updated:September 10, 2026, 22:36 IST
Tilak Varma Complains About Vaibhav Sooryavanshi’s Aggression To Umpire: दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन चेपक में तीखा ड्रामा देखने को मिला. ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने साउथ ज़ोन के कप्तान तिलक वर्मा को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया. पहले दिन तिलक की ओर से की गई स्लेजिंग का बदला लेते हुए वैभव ने चौथे दिन उनसे तीखी बहस की, जिससे नाराज होकर तिलक ने ऑन-फील्ड अंपायर से शिकायत दर्ज कराई.तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की अंपायर से की शिकायत.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर दिखा तीखा मुकाबला और यह नोकझोंक दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का एक बड़ा आकर्षण बन गई. एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी जंग के दौरान खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच का जबरदस्त ड्रामा और स्लेजिंग भी देखने को मिली. मुकाबले के पहले ही दिन से इस नोकझोंक की नींव पड़ चुकी थी. ईस्ट जोन के ओपनर्स ने साउथ जोन के गेंदबाजी आक्रमण पर शुरुआत से ही कड़ा प्रहार किया. ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने निर्भीक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिराज के एक ही ओवर में दो शानदार चौके और एक गगनचुम्बी छक्का जड़ दिया. इस आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा खुद को रोक नहीं सके. तिलक जाकर वैभव से उलझ गए.
तिलक वर्मा (Tilak Varma) की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई, जहां वे तंज कसते हुए कहते सुने गए, ‘क्या यार ये वाइस कैप्टन?’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत शतकीय साझेदारी निभाई. हालांकि, वैभव अपने अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए और चमा वी. मिलिंद की गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए.
तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की अंपायर से की शिकायत.



