147 निकायों में आज मतदान, 87.60 लाख वोटर तय करेंगे 18,266 प्रत्याशियों का भविष्य

Last Updated:September 11, 2026, 06:42 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इस चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों में 9,758 मतदान केंद्रों पर वो…और पढ़ें
राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों में 9,758 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41 फीसदी से अधिक मतदान के बाद अब दूसरे चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 87.60 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. मतदान दल गुरुवार को अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए हैं और चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और पाली समेत छह नगर निगमों में भी मतदान होगा. जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड हैं, जबकि जोधपुर और कोटा में 100-100 तथा अजमेर, उदयपुर और बीकानेर में 80-80 वार्ड हैं.
जोधपुर नगर निगम में करीब 7.12 लाख और कोटा में 8.26 लाख मतदाता हैं. अजमेर में 4.38 लाख, उदयपुर में 4.16 लाख और पाली में 1.81 लाख मतदाता हैं. राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की नजर भी दूसरे चरण पर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में सुबह 10 बजे मतदान करेंगे. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर के वार्ड 141 में सुबह 8.30 बजे वोट डालेंगी, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर में मतदान करेंगे. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 9.30 बजे केशवनगर में मतदान करेंगे. जयपुर का वार्ड 49 भी हॉट सीट बना हुआ है. यहां भाजपा के मौजूदा पार्षद मुकेश शर्मा ‘काका’ और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर नजर रहेगी. राजस्थान के 309 निकायों में चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं और पार्षद पदों के लिए मतगणना 14 सितंबर को होगी.
जानिए दूसरे चरण में किन जिलों के निकायों में है मतदान
अजमेर – अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद, पुष्कर नगर परिषद
नागौर – मेड़ता सिटी, रिया बड़ी, मेड़ता रोड, डेगाना
टोंक – टोंक, मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंहपुरा
ब्यावर – जैतारण, रायपुर
भीलवाड़ा – आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, बिजोलिया
कोटपूतली बहरोड़ – बहरोड़, नीमराना, माढण, बड़ौद
बीकानेर – बीकानेर नगर निगम, नौका, खाजूवाला, देशनोक, लूणकरणसर, श्री डूंगरगढ, नपासर
श्रीगंगानगर – श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर
चूरू – सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर
भरतपुर – वैर, बयाना, नदबई, उच्चैन
धौलपुर – बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा
सवाई माधोपुर – गंगापुर सिटी, वजीरपुर, बामनवास
जयपुर – जयपुर नगर निगम
अलवर – कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास, बड़ौदामेव
सीकर – सीकर, रामगढ शेखावाटी, लोसल, धोद
झुंझुनूं – पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्याविहार, सूरजगढ, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर
जोधपुर – जोधपुर नगर निगम
जालोर – भीनमाल, सांचौर
पाली – बाली, खुडाला-फालना, सादड़ी, सुमेरपुर, तखतगढ़, पाली नगर निगम
सिरोही – सिरोही, पिंडवाड़ा, माउंट आबू
कोटा – कोटा नगर निगम
बारां – छबड़ा, मांगरोल, अटरू
बूंदी – लाखेरी, कापरेन, नैनवा, हिंडोली
झालावाड़ – खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना, पिड़ावा
उदयपुर – उदयपुर नगर निगम, कानोड़, मावली
बांसवाड़ा – परतापुर गढ़ी, कुशलगढ़
चित्तौड़गढ़ – निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, आकोला, कपासन
राजसमंद – राजसमंद, देवगढ़, भीम
डूंगरपुर – सागवाड़ा
डीडवाना कुचामन – मकराना, खाटू खुर्द, परबतसर, नावां
करौली – हिंडौन सिटी, टोडाभीम, सूरौठ
दौसा – दौसा, लालसोट, लवाण, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा
डीग – डीग, कुम्हेर, बृजनगर
खैरथल तिजारा – किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा
जैसलमेर – पोकरण
बाड़मेर – चौहटन
बालोतरा – बालोतरा, धोरीमन्ना, सिवाना, सिणधरी
फलोदी – फलोदी, बाप
सलूंबर – सलूंबर
September 11, 202606:42 IST
Rajsamand Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजसमंद में 88 वार्डों पर आज मतदान, 260 प्रत्याशी मैदान में
राजसमंद जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होगा. राजसमंद नगर परिषद, भीम और देवगढ़ नगर पालिका में मतदाता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं देवगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों में 71 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. पहली बार बनी भीम नगर पालिका के 18 वार्डों में भी आज मतदान होगा, जहां 62 प्रत्याशी मैदान में हैं. भीम के दो वार्डों में दो प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. तीनों निकायों में कुल 88 वार्ड हैं और 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
September 11, 202606:42 IST
Kota Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: कोटा में वोटिंग से पहले हंगामा, शराब बांटने का आरोप
कोटा में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले देर रात तक हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. चुनावी माहौल के बीच अलग-अलग बस्तियों में शराब और पैसे बांटने के आरोप लगाए गए. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी के स्टीकर लगी एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कार की डिग्गी में शराब के कार्टन रखे दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए बस्तियों में शराब बांटी जा रही थी. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई. हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. मतदान से पहले पुलिस-प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है.
September 11, 202606:41 IST
Tonk Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: टोंक में 5 निकायों में आज वोटिंग, 244 प्रत्याशी मैदान में
टोंक जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होगा. टोंक नगर परिषद समेत पांच निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. टोंक में 59 वार्डों के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 244 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1 लाख 39 हजार 842 मतदाता वोट करेंगे. वार्ड नंबर 2 में बहिष्कार के चलते मतदान नहीं होगा. मालपुरा के 40 वार्डों में 161 प्रत्याशी और 42 हजार 165 मतदाता हैं. टोडारायसिंह के 34 वार्डों में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि वार्ड 23 से बीजेपी के संत कुमार जैन निर्विरोध चुने गए हैं. डिग्गी के 25 वार्डों में 87 और लाम्बाहरिसिंह के 20 वार्डों में 51 प्रत्याशी हैं. सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा.
September 11, 202606:41 IST
Ajmer Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: अजमेर में 80 वार्डों पर आज वोटिंग, 4.38 लाख मतदाता
अजमेर जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होगा. अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद और पुष्कर नगर परिषद में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 417 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 4 लाख 38 हजार 29 मतदाता वोट करेंगे. निगम चुनाव में बीजेपी के 79 और कांग्रेस के 77 प्रत्याशियों समेत कुल 360 प्रत्याशी मैदान में हैं. मतदान प्रक्रिया के लिए 2 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है और करीब 2300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल समेत कई जनप्रतिनिधि भी मतदान करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा.
September 11, 202606:41 IST
Hanumangarh Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: हनुमानगढ़ में 1.78 लाख मतदाता आज करेंगे मतदान
हनुमानगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होगा. नगर परिषद हनुमानगढ़ समेत पीलीबंगा और गोलूवाला नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिले में कुल 120 वार्डों के लिए 193 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन निकायों में करीब 1 लाख 78 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 1 लाख 34 हजार 264 मतदाता वोट करेंगे. वहीं पीलीबंगा में 30 हजार 811 और गोलूवाला में 13 हजार 200 मतदाता मतदान करेंगे. मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है.
September 11, 202606:40 IST
Pali Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: पाली निगम समेत 6 निकायों में आज मतदान, 750 प्रत्याशी
पाली जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होगा. पाली नगर निगम समेत छह निकायों में कुल 210 वार्डों के लिए मतदाता वोट डालेंगे. इन वार्डों में 750 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पाली नगर निगम के 65 वार्डों में 244 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 160 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 37 बूथ संवेदनशील हैं. यहां 1 लाख 80 हजार 320 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पाली नगर निगम के साथ सुमेरपुर, बाली, सादड़ी, खड़ाला-फालना और तखतगढ़ नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा.
September 11, 202606:32 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजस्थान में 309 निकायों का चुनाव, 14 सितंबर को नतीजे
राजस्थान के 309 नगर निकायों में चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं. पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ, जिसमें 76.41 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले. अब 11 सितंबर को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा. दूसरे चरण में 147 निकायों के 4,774 वार्डों में मतदान के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन वार्डों में करीब 87.60 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान पूरा होने के बाद सभी की नजर 14 सितंबर पर रहेगी. इसी दिन दोनों चरणों में पार्षद पद के लिए पड़े वोटों की गिनती होगी. चुनाव परिणाम स्थानीय निकायों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों की स्थिति तय करने में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
September 11, 202606:31 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजस्थान के 147 निकायों में आज मतदान, देखें पूरी सूची
राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 147 नगर निकायों में मतदान होगा. इनमें छह नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगरपालिकाएं शामिल हैं. अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर जिले के निकायों में वोट डाले जाएंगे. इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर नगर निगम भी शामिल हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
September 11, 202606:31 IST
Jaipur Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: जयपुर का वार्ड 49 बना हॉट सीट, BJP-कांग्रेस में टक्कर
जयपुर नगर निगम चुनाव में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का वार्ड नंबर 49 इस बार हॉट सीट बना हुआ है. सामान्य श्रेणी की इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. भाजपा ने यहां मौजूदा पार्षद मुकेश शर्मा ‘काका’ को दोबारा मैदान में उतारा है. उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करीबी और समर्पित कार्यकर्ता बताया जा रहा है. भाजपा प्रत्याशी अपने पिछले कार्यकाल में हुए सड़क निर्माण, सीवर लाइन और अन्य विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बनाकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं. दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी भी चुनावी मुकाबले को कड़ा बनाने में जुटे हैं. सांगानेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण वार्ड 49 के चुनाव परिणाम पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं. यहां का नतीजा स्थानीय समीकरणों के साथ सियासी संदेश भी दे सकता है.
September 11, 202606:31 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: निकाय चुनाव में आज दिग्गजों की वोटिंग, जानिए टाइम
राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी मतदान करेंगे. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 9.30 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन-हॉल में मतदान करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में वोट डालेंगे. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सुबह 8.30 बजे जयपुर के वार्ड 141 में सिटी पैलेस स्थित बूथ पर मतदान करेंगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर के वार्ड 35 में वोट डालेंगे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनिया, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. भाजपा ने कार्यकर्ताओं से ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के संदेश के साथ अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है.
September 11, 202606:30 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: जयपुर-जोधपुर समेत छह नगर निगमों में कल मतदान
राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कई बड़े नगर निगमों में मतदान होने जा रहा है. शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर नगर निगमों में मतदाता पार्षद चुनने के लिए वोट डालेंगे. जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड हैं, जबकि जोधपुर और कोटा नगर निगम में 100-100 वार्ड हैं. अजमेर, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम में 80-80 वार्ड हैं. जोधपुर में करीब 7.12 लाख और कोटा में 8.26 लाख मतदाता हैं. अजमेर में 4.38 लाख और उदयपुर में 4.16 लाख मतदाता मतदान करेंगे. पाली नगर निगम में 65 वार्ड और करीब 1.81 लाख मतदाता हैं. दूसरे चरण में कुल 147 निकायों के 4,774 वार्डों में मतदान होगा. वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी.
September 11, 202606:30 IST
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: निकाय चुनावके दूसरे चरण में 147 निकायों में मतदान होगा
जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा. इस चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए हैं. करीब 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान दल गुरुवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं. दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और पाली समेत छह नगर निगमों में भी मतदान होगा. पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था. अब दूसरे चरण के मतदान के बाद दोनों चरणों में पार्षद पद के लिए पड़े वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 11, 2026, 06:26 IST



