World

वंदे भारत जैसी रफ्तार से आई ट्रेन, ट्रक को रौंदते हुए निकली… वीडियो देख कांप उठेंगे आप

होमदुनियाअन्य देश

वंदे भारत जैसी रफ्तार से आई ट्रेन, ट्रक को रौंदते हुए निकली…देख कांप उठेंगे आप

Last Updated:September 05, 2026, 15:37 IST

Poland Train-Truck Accident: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक बैरियर के बीच फंस गया और सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. लोगों ने ड्राइवर को निकलने का इशारा भी किया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों के होश उड़ गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.वंदे भारत जैसी रफ्तार से आई ट्रेन, ट्रक को रौंदते हुए निकली…देख कांप उठेंगे आपZoomट्रेन की टक्कर से ट्रक के उड़े परखच्चे

Poland Train-Truck Accident: सोचिए, आप रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंस गए हैं और सामने से ट्रेन आ रही है. ऐसे समय में कुछ सेकंड भी बहुत कीमती होते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने पोलैंड से आया है, जिसका पूरा वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

घटना में एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचता है. ट्रक क्रॉसिंग के अंदर था, तभी अचानक बैरियर नीचे आने लगते हैं. ट्रक का ट्रेलर बैरियर के अंदर फंस जाता है.वहां मौजूद लोगों को जैसे ही खतरे का अंदाजा हुआ, उन्होंने ट्रक ड्राइवर को इशारा किया. लोग उसे तुरंत ट्रक लेकर बाहर निकलने के लिए कह रहे थे. यहां तक कि बैरियर तोड़कर निकल जाने का संकेत भी दिया गया. लेकिन ड्राइवर ने ट्रक को आगे नहीं बढ़ाया.

बैरियर तोड़कर निकल जाओ

इसी दौरान सामने से एक ट्रेन आती दिखाई देती है. ट्रेन PKP Intercity की थी और Gdynia से Zielona Góra के रूट पर जा रही थी. ट्रेन को आता देख भी ट्रक क्रॉसिंग के बीच ही खड़ा रहा. कुछ ही पल बाद ट्रेन सीधे ट्रक के ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर काफी तेज थी. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रक ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई. ट्रेन में बैठे यात्री भी सुरक्षित रहे.

CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि हादसा कितनी जल्दी हुआ. कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया. इस घटना से रेलवे क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आती है. अगर कोई वाहन बैरियर के बीच फंस जाए, तो ट्रेन के आने का इंतजार करना बेहद खतरनाक हो सकता है. यहां देखें वीडियो…

🚨 Ciężarówka na przejeździe, opuszczające się rogatki. Chwilę później – zderzenie z pociągiem.

To nagranie z monitoringu pokazuje moment, który mógł zakończyć się tragicznie.

Samochód ciężarowy prowadzony przez zawodowego kierowcę wjechał na przejazd, chwilę później w naczepę… pic.twitter.com/s5B6TAfOVJ

बैरियर के बीच फंसें तो तुरंत निकलें

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि किसी भी तरह क्रॉसिंग से तुरंत बाहर निकला जाए. अगर बैरियर रास्ता रोक रहा है, तो उसे तोड़कर निकलना भी जान बचाने का तरीका हो सकता है. याद रखें, ट्रेन के सामने रुककर इंतजार करना सबसे बड़ा खतरा है. कुछ सेकंड की देरी जान पर भारी पड़ सकती है.

About the AuthorHarshita Patel

Harshita Patel is working with Hindi (hindi..com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ेंLocation :

Delhi Cantonment,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 15:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj