दौसा में बूथ पर बवाल, सांसद के साथ आई युवती पर फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया माहौल

Last Updated:September 11, 2026, 11:19 IST
Dausa Nagar Nikay Chunav Dispute:राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में दौसा के वार्ड 53 का मतदान केंद्र उस समय चर्चा में आ गया, जब सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ पहुंची एक युवती को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने आपत्ति जताई. प्रत्याशी की ओर से युवती को फर्जी मतदाता बताते हुए मतदान की कोशिश का आरोप लगाया गया. इससे बूथ के अंदर हंगामे की स्थिति बन गई. हालांकि मतदान दल ने स्पष्ट किया कि युवती ने मतदान नहीं किया था. सांसद ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवती उनके साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने आई थी. विवाद की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर स्थिति नियंत्रण में रही. दौसा में सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ पहुंची एक युवती पर भाजपा प्रत्याशी का फर्जी वाटिंग का आरोप
दौसा. राजस्थान के दौसा में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर युवती के वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया. मामला दौसा नगर परिषद के वार्ड संख्या 53 स्थित कर विभाग कार्यालय मतदान केंद्र का है. बताया जा रहा है कि सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ एक युवती मतदान केंद्र पहुंची थी. इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी और एक एजेंट की ओर से युवती के फर्जी मतदाता होने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई गई. एक पक्ष का आरोप था कि युवती फर्जी मतदान का प्रयास कर रही थी.
वहीं सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि युवती उनके साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए मतदान केंद्र तक आई थी. मतदान दल के कर्मचारियों ने भी स्पष्ट किया कि युवती ने वोट नहीं डाला. विवाद बढ़ने पर कुछ देर के लिए बूथ के अंदर हंगामे की स्थिति बन गई. मतदान कर्मियों ने प्रत्याशी और युवती को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक सांसद मुरारी लाल मीणा से भी उलझते नजर आए.
वोट डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, निकाय चुनाव के दूसरे चरण में दौसा नगर परिषद के वार्ड 53 के कर विभाग कार्यालय में मतदान चल रहा था. इसी दौरान सांसद मुरारी लाल मीणा एक युवती के साथ मतदान केंद्र पहुंचे. युवती को बूथ के अंदर देखकर वहां मौजूद एक एजेंट और भाजपा प्रत्याशी ने आपत्ति जताई. भाजपा प्रत्याशी की ओर से आरोप लगाया गया कि युवती मतदान करने आई थी और उसका मतदाता के रूप में सत्यापन किया जा रहा था. इसी को लेकर बूथ के अंदर बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई.
सांसद ने दी सफाई
विवाद के बीच सांसद मुरारी लाल मीणा ने युवती को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि युवती उनके साथ केवल फोटो खिंचवाने के लिए आई थी. उनका कहना था कि युवती ने मतदान नहीं किया. वहीं मतदान दल के कर्मचारियों ने भी कहा कि युवती ने वोट नहीं डाला था. विवाद बढ़ने के बाद मतदान दल के कर्मचारियों ने भाजपा प्रत्याशी और युवती को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया. इस दौरान बूथ पर मौजूद लोगों के बीच भी गहमागहमी का माहौल रहा.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
बूथ के अंदर हंगामे की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया. अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को दोबारा व्यवस्थित कराया गया. घटना के दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक सांसद मुरारी लाल मीणा से भी उलझते नजर आए. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया. फिलहाल मतदान केंद्र पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया जारी है. इस पूरे मामले में भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार शर्मा की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया है. उन्होंने युवती के मतदान के लिए आने का आरोप लगाया है. वहीं सांसद और मतदान दल की ओर से युवती के वोट नहीं डालने की बात कही गई है. अब विवाद को लेकर सामने आए अलग-अलग दावों के बीच पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
September 11, 2026, 11:19 IST



