Health

जन्म के 7 दिन बाद ही निकल आए 4 दांत, करिश्मा या मेडिकल कंडीशन, जानें क्या होता है नियोनेटल टीथ

Last Updated:September 12, 2026, 14:24 IST

What Is Neonatal Teeth: आमतौर पर शिशु के दांत 6 महीने के बाद ही आते हैं. लेकिन कुछ एब्नॉर्मल कंडीशन में जन्म के कुछ दिन बाद ही दांत निकल सकते हैं. ये कोई कुदरत का करिश्मा नहीं है, मेडिकल में इसे नियोनेटल टीथ कहा जाता है. यहां आप इस बारे में डिटेल में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जन्म के 7 दिन बाद ही निकले 4 दांत, नवजात को देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरानZoom

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हफ्ते भर के बच्चे के मुंह में 4 दांत नजर आ रहे हैं. परिजनों के लिए ऐसा होना बहुत ही डराने वाला हो सकता है. क्योंकि ऐसे मामले नहीं देखने के लिए कम ही मिलते हैं. लेकिन मेडिकल साइंस में ऐसे कई मामले रिकॉर्ड हैं. इसे नियोनेटल टीथ कहा जाता है, जो कि निचलने जबड़े में ठीक बीच में निकलते हैं.

2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 289 में से 1 बच्चा नेटल टीथ कंडीशन के साथ पैदा होता है, जो कि नियोनेटल का ही एक रूप है, जिसमें बच्चा जन्म से ही दांतों के साथ पैदा होता है. लेकिन नियोनेटल के मामले नेटल टीथ से भी कम होते हैं. 2,000 से 3,500 नवजात शिशुओं में से लगभग एक में देखी जाती है. नियोनेटल टीथ वे दांत होते हैं जो बच्चे के जन्म के बाद पहले 30 दिनों के भीतर निकल आते हैं.

नियोनेटल टीथ होने के कारणनियोनेटल टीथ का सटीक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे आनुवंशिक कारण, दांतों की जड़ों का मसूड़ों की सतह के बहुत करीब होना, हार्मोनल बदलाव या कुछ दुर्लभ जन्मजात स्थितियां जिम्मेदार हो सकती हैं. जिन परिवारों में पहले ऐसे मामले रहे हों, वहां इसका जोखिम बढ़ सकता है.

इसके लक्षणजन्म के कुछ दिनों या हफ्तों में दांत दिखाई देनादांतों का ढीला या हिलता हुआ होनास्तनपान के दौरान मां को दर्द होनाबच्चे की जीभ पर घाव या जलन होनादूध पीने में परेशानीमसूड़ों में हल्की सूजन

क्या हो सकते हैं दुष्प्रभाव?नियोनेटल टीथ हमेशा खतरनाक नहीं होते, लेकिन कुछ मामलों में समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यदि दांत बहुत ढीले हों तो उनके टूटकर श्वास नली में जाने का खतरा रहता है. इसके अलावा बच्चे की जीभ पर घाव बन सकते हैं और स्तनपान में दिक्कत हो सकती है. कई बार बच्चे पर्याप्त दूध नहीं पी पाते, जिससे पोषण पर असर पड़ सकता है.

इलाज कैसे किया जाता है?यदि दांत मजबूत हैं और किसी तरह की परेशानी नहीं कर रहे हैं, तो डॉक्टर केवल निगरानी रखने की सलाह देते हैं. लेकिन अगर दांत बहुत ढीले हों, जीभ को नुकसान पहुंचा रहे हों या स्तनपान में बाधा बन रहे हों, तो डॉक्टर उन्हें निकालने की सलाह दे सकते हैं. इलाज का फैसला बच्चे की स्थिति और दांतों की मजबूती को देखकर किया जाता है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 14:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj