iPhone exist before 160 Year: 160 साल पहले भी होते थे iPhone! पेंटिंग में सबूत देखकर फटी रह गईं आंखें क्या सच में हुआ टाइम ट्रैवल?

Last Updated:September 03, 2026, 14:04 IST
iPhone Seen 19th Century: पहले के जमाने और आज के युग में काफी ज्यादा फर्क है. पहले जहां पर लोग अपना वक्त अलग-अलग तरह की गतिविधियों में गुजारते थे, हालांकि अब एक ऐसी पेंटिंग सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि 150 साल पहले भी आईफोन हुआ करते थे. ये सुनने में काफी हैरान करने वाला है, लेकिन पेंटिंग देखने के बाद काफी दिलचस्प भी है.
महिला के हाथ मौजूद चीज है फोन जैसी. (Image: Hajotthu / Wikimedia Commons)
iphone before 160 years: कल्पना कीजिए… आप 150 साल से भी ज्यादा पुरानी एक पेंटिंग को देख रहे हैं. अचानक आपकी नजर एक युवती पर पड़ती है. वह रास्ते पर चल रही है लेकिन उसकी नजर सामने नहीं, बल्कि उसके हाथ में मौजूद एक छोटी-सी चीज पर टिकी है. वह चीज बिल्कुल वैसी दिखती है जैसी आज कोई लड़की अपने स्मार्टफोन को दोनों हाथों में पकड़कर इस्तेमाल करती है. अब सवाल उठता है- क्या यह सिर्फ एक किताब है या फिर अतीत में पहुंच चुका था कोई स्मार्टफोन?
यह रहस्यमयी पेंटिंग ऑस्ट्रियाई कलाकार फर्डिनेंड जॉर्ज वाल्डम्यूलर ने बनाई थी. इसका नाम है ‘द एक्सपेक्टेड वन’ और इसे जर्मनी के म्यूनिख स्थित न्यू पिनाकोथेक म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाता है. पेंटिंग में एक युवती ग्रामीण रास्ते पर आगे बढ़ती दिखाई देती है. उसके आसपास हरियाली, पहाड़ियां और पेड़-पौधे नजर आते हैं. कुछ दूरी पर एक युवक पेड़ों के पीछे छिपा है और हाथ में फूल लिए उसका इंतजार कर रहा है लेकिन कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा युवती के हाथ में है.
महिला के हाथ मौजूद चीज है फोन जैसी. (Image: Hajotthu / Wikimedia Commons)
क्या तब भी होता था iPhone?
वह दोनों हाथों से एक छोटी आयताकार वस्तु पकड़े हुए है और उसका सिर नीचे झुका हुआ है. सबसे हैरानी की बात यह है कि उसकी उंगलियों की स्थिति भी कुछ ऐसी है, जैसे आज कोई व्यक्ति मोबाइल स्क्रीन पर अंगूठों से टाइप कर रहा हो. यही तस्वीर साल 2017 के आसपास इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई. लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया- क्या कलाकार ने गलती से भविष्य की तकनीक को अपनी पेंटिंग में कैद कर लिया था? ग्लासगो के पूर्व कर्मचारी पीटर रसेल ने भी इस समानता पर ध्यान दिया. उनका कहना था कि आज का दर्शक उस वस्तु को देखकर सबसे पहले स्मार्टफोन के बारे में सोचता है, जबकि 19वीं सदी में यही दृश्य देखने वाला व्यक्ति उसे आसानी से प्रार्थना-पुस्तक या छोटी किताब समझता.
लड़की के हाथों में है क्या?
जानकारों के मुताबिक युवती के हाथ में वास्तव में एक किताब ही है. उस दौर में छोटी पॉकेट बुक आम थीं यानी जिसे आज हम स्मार्टफोन समझ रहे हैं, वह संभवतः उस समय की सामान्य किताब थी. फिर भी रहस्य खत्म नहीं होता क्योंकि 2007 में iPhone आया, जबकि Nokia 9000 Communicator जैसे शुरुआती स्मार्टफोन से काफी पहले यह पेंटिंग बनाई जा चुकी थी. अगर वह सचमुच फोन होता तो यह तकनीक अपने समय से करीब डेढ़ सदी आगे होती! ऐसी ही एक घटना 2016 में भी सामने आई थी.
About the AuthorPrateeti Pandey
में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ेंFirst Published :
September 03, 2026, 14:04 IST



