Entertainment

41 साल में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, दिलकश तस्वीरों के साथ शााहरुख खान की हीरोइन ने शेयर की गुड न्यूज

Last Updated:September 13, 2026, 11:21 IST

Mahira Khan Pregnant At 41: शाहरुख खान संग फिल्म ‘रईस’ में लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान तो आपको जरूर याद होंगी. बता दें कि ‘रईस’ फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं . 41 की उम्र में माहिरा ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ ग्रैंड एंट्री मारी .इस गुड न्यूज से फैंस खुशी से झूम उठे हैं . देखिए रेड कारपेट से माहिरा खान का यह खूबसूरत प्रेग्नेंसी ग्लो .
माहिरा खान के घर गूंजेगी किलकारी, TIFF से सामने आया खूबसूरत प्रेग्नेंसी ग्लोZoomदूसरी बार प्रेग्नेंट हैं माहिरा खान (फोटो साभार-X @noorjahan_20)

नई दिल्ली: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के फैंस के लिए एक बहुत ही गुड न्यूज सामने आई है . 41 साल की उम्र में माहिरा खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं . हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी टीआईएफएफ के रेड कारपेट पर जब माहिरा पहुंचीं, तो उनका बेबी बंप साफ नजर आया .

माहिरा ने बेहद ग्रेसफुल अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए रेड कारपेट पर एंट्री मारी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं .

रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ ली ग्रैंड एंट्री

माहिरा खान ने टीआईएफएफ के रेड कारपेट पर अपना पहला डेब्यू किया . इस खास मौके पर उन्होंने डार्क कलर की एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ छलक रहा था . रेड कारपेट पर जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू किया तो माहिरा ने बड़े ही प्यार से अपने बेबी बंप को टच करते हुए पोज दिए . उनके इस लुक और सादगी ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया .

दूसरे बच्चे का जल्द करेंगी वेलकम

माहिरा की शादी बिजनेसमैन सलीम करीम से साल 2023 में हुई थी . शादी के बाद से ही फैंस दोनों की फैमिली आगे बढ़ने की खबरों का इंतजार कर रहे थे . अब जब माहिरा ने खुद अपने बेबी बंप के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी है तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों के मैसेज मिलने शुरू हो गए हैं . आपको बता दें कि माहिरा का अपने पहले पति अली अस्करी से एक बेटा अज़लान भी है, जो अब काफी बड़ा हो चुका है .

फैंस और बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

माहिरा खान की यह खबर आते ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस खुशी से झूम उठे हैं . सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड और पाकिस्तानी सेलेब्स भी माहिरा को मां बनने की बधाई दे रहे हैं . माहिरा ने भारत में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, इसलिए इंडिया में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी . फिलहाल माहिरा अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं .

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 11:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj