Rajasthan

पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद फरार था राहुल, 25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने रींगस से पकड़ा

Last Updated:September 13, 2026, 23:23 IST

Jaipur Triple Murder Case: जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के बाद राहुल फरार था और पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. कई पुलिस टीमों ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को रींगस से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस आरोपी को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई.

ख़बरें फटाफट

Jaipur News: पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद फरार था राहुल, 25 हजार का इनाम घोषितZoomजयपुर- पत्नी-बच्चों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर: राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में पिछले दिनों हुए दहला देने वाले बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी पति राहुल को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सीकर जिले के रींगस इलाके से धर दबोचा है. इस खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था.

करधनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक ही परिवार में मातम छा गया जब एक घर के भीतर से पत्नी और तीन मासूम बच्चियों के शव बरामद हुए. इस घटना ने हर किसी की रूह कपकपा दी. शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्याकांड है. घटना के सामने आने के बाद से ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटाने में जुटी थीं, जबकि मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों में गुस्सा था.

फरार पति राहुल पर था मुख्य संदेह और 25 हजार का इनामइस सामूहिक हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही मृतका का पति राहुल आरोपी था, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. पुलिस की शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर यह पुख्ता हो गया कि राहुल ने ही अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की जान ली है. आरोपी की गिरफ्तारी पर दबाव बढ़ाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार जुटी थीं.

रींगस से दबोचा गया शातिर आरोपीघटना के बाद से ही पुलिस लगातार सर्विलांस, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर रही थी. आखिरकार पुलिस टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी और उन्होंने आरोपी राहुल को सीकर जिले के रींगस कस्बे से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी बचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पेशेवर कार्यकुशलता के आगे उसकी एक नहीं चली और उसे दबोच लिया गया.

जयपुर के लिए रवाना हुई पुलिस टीम, होगी पूछताछरींगस से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस की विशेष टीम उसे अपने साथ लेकर राजधानी के लिए रवाना हो चुकी है. जयपुर पहुंचने पर आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिसमें यह साफ हो सकेगा कि इस दिल दहला देने वाली वारदात को उसने किस वजह से अंजाम दिया था. पुलिस अब इस मामले से जुड़े तमाम सबूतों को पुख्ता करने में जुटी है ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 23:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj