Rajasthan

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं खोया पनीर, स्वाद ऐसा कि रेस्टोरेंट की सब्जी भी लगने लगेगी फीकी

Last Updated:September 13, 2026, 08:41 IST

Khoya Paneer Sabzi Recipe: अगर घर पर पनीर की कोई अलग और स्वादिष्ट सब्जी बनाना चाहते हैं, तो खोया पनीर अच्छा विकल्प है. इसे बनाने की प्रक्रिया आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सामग्री घर की रसोई में मिल जाती है. प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को मसालों के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ खोया और पनीर मिलाकर कुछ देर पकाया जाता है. आखिर में हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम परोसा जाता है. मेहमानों के लिए भी यह स्वादिष्ट और खास डिश बन सकती है.

धौलपुर. अगर घर पर पनीर की कोई स्वादिष्ट और थोड़ी अलग सब्जी बनाने का मन है, तो खोया पनीर की सब्जी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. पनीर और खोया का स्वाद मसालों के साथ मिलकर इस सब्जी को बेहद खास बना देता है. खास बात यह है कि इसके लिए खोया बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. दूध से घर पर भी खोया तैयार किया जा सकता है. यह स्वादिष्ट सब्जी बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है.

गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि खोया पनीर बनाना काफी आसान है. इसे घर पर ही रेस्टोरेंट और ढाबे जैसा स्वाद दिया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को काट लें. अब सभी चीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद तैयार किया हुआ टमाटर-प्याज, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट कढ़ाई में डाल दें. इसे अच्छी तरह पकने दें.

ऐसे मासले करें तैयार

अब एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक लें. इसमें थोड़ा पानी डालकर मसालों का पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को कढ़ाई में डालकर प्याज-टमाटर के मिश्रण के साथ अच्छी तरह पकाएं. मसाला तब तक पकाएं, जब तक वह अच्छी तरह मिल न जाए और तेल छोड़ने लगे. फ्रिज में रखा खोया अक्सर थोड़ा टाइट हो जाता है. इसलिए इसे पहले कद्दूकस कर लें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ खोआ कढ़ाई में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं.

ऐसे आसानी से तैयार हो जाएगी खोया पनीर की सब्जी

जब मिश्रण से तेल अलग होने लगे, तब इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दें. अब इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और कढ़ाई को करीब 5 मिनट के लिए ढक दें. पांच मिनट बाद ढक्कन हटाएं और सब्जी को अच्छी तरह मिला लें. आखिर में इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. इस तरह स्वादिष्ट खोआ पनीर तैयार हो जाएगा. खोआ पनीर को रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ गरमा-गरम परोसा जा सकता है. मेहमानों के स्वागत के लिए भी यह स्वादिष्ट सब्जी है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद घर के खाने को खास बना देता है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 08:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj