Rajasthan

न अनुभव, न लंबा सियासी सफर, 21 साल की नेहा-काश्यपी ने दिखाया Gen-Z का दम

Last Updated:September 15, 2026, 12:23 IST

Rajastthan Nikay Chunav Gen-Z: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवा चेहरों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. अलवर की थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 6 से भाजपा की 21 साल 4 महीने की पत्रकार नेहा शर्मा ने 101 वोट के अंतर से जीत हासिल की. नेहा को कुल 262 वोट मिले. इतनी कम उम्र में चुनाव जीतकर उन्होंने स्थानीय राजनीति में नई पीढ़ी की दस्तक को मजबूत किया है. वहीं अजमेर के वार्ड 80 से भाजपा की 21 वर्षीय काश्यपी सांखला ने 3,323 वोट हासिल कर 1,275 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. BTech की छात्रा काश्यपी का यह पहला चुनाव था.न अनुभव, न लंबा सियासी सफर, 21 साल की नेहा-काश्यपी ने दिखाया Gen-Z का दमZoomराजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवा चेहरों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई

जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार सिर्फ राजनीतिक दलों की जीत-हार ही चर्चा में नहीं है, बल्कि युवा चेहरों की एंट्री ने भी सबका ध्यान खींचा है. खास तौर पर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवा उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका में महज 21 साल 4 महीने की उम्र में पत्रकार नेहा शर्मा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद पद हासिल किया है. वार्ड 6 से मैदान में उतरी नेहा ने 101 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें कुल 262 वोट मिले. इतनी कम उम्र में चुनाव जीतने वाली नेहा की जीत को स्थानीय निकाय की राजनीति में नई पीढ़ी की दस्तक के तौर पर देखा जा रहा है.

नेहा पेशे से पत्रकार हैं और चुनावी राजनीति में उनका यह कदम खासा चर्चा में रहा. कम उम्र के बावजूद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मतदाताओं के बीच पहुंचीं. मतदान के बाद जब नतीजे सामने आए तो नेहा ने 101 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी. उनकी उम्र महज 21 साल 4 महीने है, ऐसे में थानागाजी का यह चुनाव परिणाम खास बन गया है.

अजमेर में 21 साल की BTech छात्रा ने भी मारी बाजी

Gen-Z चेहरों की इस कहानी में अजमेर का नाम भी जुड़ गया है. अजमेर नगर निकाय के वार्ड 80 से भाजपा की 21 वर्षीय काश्यपी सांखला ने शानदार जीत हासिल की. काश्यपी को कुल 3,323 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,275 वोट के बड़े अंतर से हराया. खास बात यह है कि काश्यपी अभी BTech की छात्रा हैं और यह उनका पहला चुनाव था. पढ़ाई के साथ चुनावी मैदान में उतरकर उन्होंने पहली ही कोशिश में बड़ी जीत दर्ज की. थानागाजी की नेहा और अजमेर की काश्यपी की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों की उम्र 21 साल के आसपास है. एक ओर नेहा पत्रकारिता के क्षेत्र से आती हैं, तो दूसरी ओर काश्यपी तकनीकी शिक्षा हासिल कर रही हैं. दोनों ने पारंपरिक उम्रदराज राजनीति से अलग युवा वर्ग की भागीदारी को सामने रखा है.

निकाय राजनीति में नई पीढ़ी की दस्तक

राजस्थान के निकाय चुनावों में इस बार कई ऐसे नतीजे सामने आए हैं, जिन्होंने राजनीतिक समीकरणों के साथ-साथ उम्मीदवारों प्रोफाइल भी बदल दी है.  युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या के बीच युवा उम्मीदवारों का चुनावी मैदान में उतरना भी नई राजनीतिक तस्वीर की ओर इशारा करता है. नेहा शर्मा और काश्यपी सांखला की जीत इसी बदलाव की एक झलक है. दोनों ने कम उम्र में चुनाव लड़ने का फैसला किया और जनता के बीच जाकर समर्थन हासिल किया. खासकर काश्यपी की 1,275 वोट की जीत बताती है कि पहली बार चुनाव लड़ने वाला युवा चेहरा भी मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बना सकता है.

थानागाजी में नेहा की 101 वोट की जीत और अजमेर में काश्यपी की 1,275 वोट की बड़ी जीत ने निकाय चुनाव के नतीजों में Gen-Z को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. ये परिणाम सिर्फ दो युवा उम्मीदवारों की जीत नहीं, बल्कि स्थानीय राजनीति में नई पीढ़ी की बढ़ती भागीदारी का संकेत भी माने जा रहे हैं. अब देखना होगा कि ये युवा चेहरे पार्षद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं और स्थानीय राजनीति में आगे किस तरह की भूमिका तैयार करते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 15, 2026, 12:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj