Rajasthan

BAP की बांसवाड़ा की पूरी टीम पर गिरी गाज, डूंगरपुर में प्रेजिडेंट हटाया!

Last Updated:September 15, 2026, 20:00 IST

राजस्थान निकाय चुनाव के निराशाजनक नतीजों के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के भीतर राजनीतिक भूचाल आ गया है. चुनावी शिकस्त से भड़के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को एक झटके में भंग कर दिया है. बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ और गढ़ी नगरपालिका चुनाव के नतीजों ने पार्टी की साख को गहरा धक्का पहुंचाया. समीक्षा बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ किया कि बांसवाड़ा में प्रत्याशियों का प्रदर्शन उम्मीद से बेहद घटिया रहा. नतीजतन, पूरे बांसवाड़ा जिला संगठन पर गाज गिर गई.BAP की बांसवाड़ा टीम पर गिरी गाज, डूंगरपुर प्रेजिडेंट को हटाया!Zoom

डूंगरपुर. बांसवाड़ा में निकाय चुनाव के खराब प्रदर्शन के बाद भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP में बड़ा एक्शन हुआ है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाड़ा जिले की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है. बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका और गढ़ी नगरपालिका चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया. वहीं, डूंगरपुर में जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें भी पद से हटा दिया गया है.

निकाय चुनाव के नतीजों ने BAP के संगठन को बड़ा झटका दिया, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने सख्त फैसला लिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि बांसवाड़ा जिले की तीन निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद बांसवाड़ा की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है.

कैसा रहा पार्टी का प्रदर्शन

पार्टी ने डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर में 12, नगर परिषद बांसवाड़ा में 20, नगर परिषद प्रतापगढ़ में 6 और नगर परिषद सलूंबर में की परिषदों समेत जिले की पालिकाओं में कुल 79 कैंडिडेट उतारे थे. लेकिन पार्टी के कुल 8 कैंडिडेट जीत पाए. इनमें नगर परिषद डूंगरपुर में 3, नगर पालिका सांगवाड़ा में 4 और नगर परिषद सलूंबर में केवल 1 वार्ड ही जीत पाए.

वहीं, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत को लेकर पार्टी ने अलग फैसला लिया है. पार्टी संविधान के मुताबिक जिला अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है. उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें नियमों के तहत पदमुक्त किया गया है.

डूंगरपुर जिला अध्यक्ष कौन?

अब नजर इस बात पर है कि BAP बांसवाड़ा में नई टीम किसे जिम्मेदारी सौंपती है. डूंगरपुर का नया जिला अध्यक्ष कौन होगा. फिलहाल दोनों जगह नई नियुक्तियों का ऐलान नहीं किया गया है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 15, 2026, 19:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj