Sports

250 का स्ट्राइक रेट… 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

20 गेंद में 50, फिर भी सैमसन नहीं 23 साल का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैच

Last Updated:September 15, 2026, 23:44 IST

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.20 गेंद में 50, फिर भी सैमसन नहीं 23 साल का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैचZoomनीतीश रेड्डी बने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत ने अफगानिस्तान को दूसरा टी20 में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. संजू सैमसन ने टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, बल्कि अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया. सैमसन ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 22 बॉल में 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड उन्हें नहीं, बल्कि 23 साल के नीतीश कुमार रेड्डी को दिया गया.

नीतीश क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच?दरअसल, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम अफगानिस्तान को 159 रन पर रोकने में कामयाब रही. उन्होंने मैच में सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इतना ही नहीं, नीतीश ने बेहद किफायती गेंदबाजी भी की. अपने तीन ओवरों में उन्होंने सिर्फ 24 रन दिए. नीतीश ने अहम मौकों पर टीम को विकेट लेकर दिए. उन्होंने सेट बल्लेबाज इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब और राशिद खान को आउट किया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘POTM’ अवॉर्ड मिला.

प्लेयर ऑफ द मैच बने नीतीश रेड्डी ने मैच के बाद कहा, ‘चोट के बाद शरीर अब काफी अच्छा महसूस कर रहा है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी अच्छी मेहनत की और शरीर भी तेजी से रिकवर कर रहा है.’ अतिरिक्त गति हासिल करने को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसके लिए अपनी गेंदबाजी में अतिरिक्त गति लाना चाहता था. अब मुझे वह गति मिल रही है. इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हैं, इसलिए मेरा ध्यान बार-बार चोटिल होने से बचने और खुद को फिट रखने पर है.’

रोहित के क्लब में सैमसन की एंट्रीसंजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी से खास क्लब में भी जगह बना ली. सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. सैमसन से पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन और अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग करते हुए 1,000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं. साल 2026 में सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में चौथा अर्धशतक बनाया. उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 23:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj