PM Modi in SCO Summit 2026: SCO Summit 2026 Live Updates| सामने थे शहबाज PM मोदी ने SCO में खूब सुनाया- आतंकवाद की फंडिंग बंद हो

Last Updated:September 01, 2026, 23:53 IST
SCO Meet 2026 Update: शंघाई कोऑपरेशन समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने मुख्य रूप से आतंकवाद के मुद्दे पर बात की. उन्होंने चीन-पाकिस्तान-ईरान और बाकी देशों के सामने कहा कि आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं रखने चाहिए….और पढ़ें
पीएम मोदी बिश्केक में.
SCO Meet 2026 Update: शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे सभी देशों के बीच पीएम मोदी को जब बोलने का अवसर मिला, तो उन्होंने शहबाज शरीफ को खूब सुनाया. एससीओ में पीएम ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और सभी देशों को संदेश दिया कि आतंकवाद की फंडिंग किसी को नहीं करनी चाहिए. उन्होंने वहां बैठे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सामने पहलगाम हमले का जिक्र किया और कहा कि आतंक का ये घिनौना रूप था. उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए.
इस साल यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया है, साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध भी जारी है. सम्मेलन की थीम Together for Sustainable Peace, Development and Prosperity रखी गई है. सम्मेलन में शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, नरेंद्र मोदी और मसूद पेजेश्कियन के अलावा पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और कजाकिस्तान के शीर्ष नेता भी भाग ले रहे हैं. इसके अलावा, तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और आसियान के महासचिव काओ किम हॉर्न के भी इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है. सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई है.
क्या है SCO का इतिहास?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शुरुआत साल 1996 में हुई थी, जब चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान ने शीत युद्ध के बाद सीमा विवादों को सुलझाने के लिए ‘शंघाई फाइव’ का गठन किया था. इसके बाद जून 2001 में उज्बेकिस्तान के इस समूह में शामिल होने के बाद औपचारिक रूप से इसे SCO का नाम दिया गया और इसका मुख्यालय बीजिंग में बनाया गया. साल 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके पूर्ण सदस्य बने, जिसके बाद 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस भी इस संगठन से जुड़ गए. इस वक्त सऊदी अरब, कतर, मिस्र, तुर्की, म्यांमार, श्रीलंका और कंबोडिया सहित इसके 14 प्रमुख डायलॉग पार्टनर देश भी शामिल हैं.
September 1, 202616:04 IST
SCO Summit 2026 Live : शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी के साथ शेयर की पूरी ग्रुप फोटो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एससीओ समिट की एक तस्वीर शेयर करना भारी पड़ गया. दरअसल, उन्होंने पहले जो ग्रुप फोटो पोस्ट की थी, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ की जमकर आलोचना होने लगी. लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ग्रुप फोटो में पीएम मोदी को क्यों नहीं दिखाया गया. कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि मोदी को जानबूझकर तस्वीर से हटाया गया. बढ़ते विवाद के बाद शहबाज शरीफ ने एक नई तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में एससीओ बैठक में मौजूद सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी भी साफ नजर आ रहे हैं. नई तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
September 1, 202615:36 IST
SCO Summit 2026 Live : एससीओ समिट में शामिल होने के बाद बिश्केक से रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ समिट में हिस्सा लेने के बाद किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से रवाना हो गए. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने एससीओ समिट की बैठकों में हिस्सा लिया और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने समिट से इतर कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी कीं. इन बैठकों में भारत के अलग-अलग देशों के साथ संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई. समिट में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी अब बिश्केक से अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं.
September 1, 202614:55 IST
SCO Summit 2026 Live : चीनी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर
SCO Summit 2026 Live Updates: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि बिश्केक में चीन के पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई. उनसे मिलकर अच्छा लगा. इस दौरान दोनों देशों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई.
September 1, 202614:43 IST
SCO Summit 2026 Live Updates: जयशंकर ने ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
बिश्केक में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत की. इन मुलाकातों में दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। SCO सम्मेलन में भारत की सक्रिय कूटनीति के बीच इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक SCO शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.
September 1, 202613:30 IST
SCO Summit 2026 Live Updates: रूस की अपील, SCO की मदद से बने अलग विकास बैंक
SCO Summit 2026 Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के देशों से एक स्वतंत्र विकास बैंक बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह बैंक उन वित्तीय व्यवस्थाओं से अलग होकर काम करे, जिनका इस्तेमाल आर्थिक दबाव और प्रतिबंध लगाने के लिए किया जाता है. पुतिन ने SCO नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई संस्था को ऐसे वित्तीय तंत्र से पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहिए. उनका यह बयान ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच आया है. पुतिन ने यह भी बताया कि पिछले साल रूस और SCO देशों के बीच व्यापार 400 अरब डॉलर से अधिक रहा.
September 1, 202612:46 IST
SCO Summit 2026 Live Updates: SCO शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र पर हुए हस्ताक्षर
बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन सहित अन्य वैश्विक नेताओं ने संयुक्त घोषणा पत्र (डिक्लरेशन) पर हस्ताक्षर किए.
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, Iranian President Masoud Pezeshkian and other world leaders sign the Declaration at the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.
(Source:… pic.twitter.com/dT6r6D8aES
— ANI (@ANI) September 1, 2026
September 1, 202612:20 IST
SCO Summit 2026 Live Updates: आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा: PM मोदी
Bishkek SCO Summit 2026: बिश्केक में मंगलवार को SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में किसी भी तरह का दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए. उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ मिलकर कदम उठाने की जरूरत बताई. मोदी ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता.
September 1, 202611:54 IST
Bishkek SCO Summit PM Modi: पीएम मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें आई सामने
Bishkek SCO Summit 2026: बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की.
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping and Russian President Vladimir Putin at the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.
(Source: Host Broadcaster via Reuters) pic.twitter.com/HiDVy06H02
— ANI (@ANI) September 1, 2026
September 1, 202611:06 IST
Bishkek SCO Summit PM Modi: पीएम मोदी ने SCO में पाकिस्तान के मुंह पर उठाया पहलगाम का मुद्दा
Bishkek SCO Summit 2026 News: SCO Summit 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दुनिया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकवाद का घिनौना चेहरा देखा. प्रधानमंत्री ने उन देशों का आभार जताया, जिन्होंने हमले के बाद भारत का समर्थन किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन देने वाले देशों को स्वीकार नहीं किया जा सकता. मोदी ने सभी देशों से आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर कार्रवाई करना केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है.
September 1, 202610:41 IST
PM Modi Meeting Jinping: SCO सम्मेलन में PM मोदी जिनपिंग से मिले, शहबाज को देखा तक नहीं
PM Modi Handshake with Jinping: पीएम मोदी ने एससीओ समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हालचाल लिया और दोनों नेताओं ने चलते-चलते बात भी की. दिलचस्प ये रहा कि एक बार फिर पीएम मोदी ने पास खड़े शहबाज को यूं नजरअंदाज कर दिया मानों उन्हें देखा ही नहीं.
September 1, 202610:13 IST
SCO Summit 2026: किर्गिस्तान में इकट्ठा हुए महारथी, पीएम मोदी- जिनपंग- पुतिन मौजूद
Bishkek SCO Summit 2026 News: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 26वां वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है. इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन सहित कई देशों के शीर्ष नेता बिश्केक पहुंचे हैं. यह दो दिवसीय सम्मेलन संगठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है. वैश्विक स्तर पर जारी तनाव के बीच यह बैठक टिकाऊ शांति, विकास और समृद्धि के लिए एकजुट थीम पर केंद्रित है, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर विशेष चर्चा हो रही है.
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, Iranian President Masoud Pezeshkian and other world leaders participate in the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.
(Source: DD News) pic.twitter.com/2ItJVBg4BK
— ANI (@ANI) September 1, 2026
September 1, 202610:09 IST
Bishkek SCO Summit: रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश
Bishkek SCO Summit 2026 News: शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्षेत्र से जुड़े अन्य बड़े घटनाक्रमों पर चर्चा की. इस दौरान लंबे समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा- हमें कभी न खत्म होने वाली जंग से हटकर युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा. मानवता के कल्याण के लिए यह बेहद जरूरी है. सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाना ही आज मानवता की पुकार है और यही भारत का संदेश है.
First Published :
September 01, 2026, 10:02 IST



